इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-बी मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. स्कोर देखने में संतुलित जरूर लग रहा है, लेकिन जिस तरह टीम ने शुरुआत की थी, उसे देखते हुए यह आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता था. पारी की शुरुआत करने आए ब्रायन बेनेट ने अंत तक बल्लेबाजी की और टीम के लिए अर्धशतक भी लगाया. हालांकि उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार पूरे मैच में चर्चा का विषय बनी रही.

पूरी पारी खेली, लेकिन नहीं बदली गियर

बेनेट ने 56 गेंदों में 64 रन बनाए. वे शुरुआत से लेकर आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहे, लेकिन रन बनाने की गति लगातार धीमी रही. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 7 चौके लगाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला. टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में जहां बल्लेबाजों से हर ओवर में तेजी से रन बनाने की उम्मीद होती है, वहां बेनेट का स्ट्राइक रेट 115 से कम का रहा. इस मैच में बेनेट की बल्लेबाजी टेस्ट मैच जैसी नजर आई.

बेनेट पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने वह अपनी पारी के दौरान रन गति बढ़ाने की ज्यादा कोशिश करते हुए भी नजर नहीं आए. पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर तक उनका स्ट्राइक रेट ज्यादातर समय 100 के आसपास ही रहा. उनकी इस धीमी बल्लेबाजी का असर पूरी टीम के स्कोर पर पड़ा और जिम्बाब्वे अंत में बड़ा टोटल खड़ा करने से चूक गई.

मिडिल ऑर्डर ने दिखाई थोड़ी तेजी

हालांकि दूसरे छोर से कुछ बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाने की कोशिश जरूर की. तडिवनाशे मरुमनि और रयान बर्ल ने जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली. दोनो खिलाड़ियों ने 35-35 रन की अहम पारियां खेलीं, जिससे टीम का स्कोर सम्मानजनक स्थिति में पहुंच सका. वहीं सिकंदर रजा ने अंत में नाबाद 25 रन बनाकर टीम को 169 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने रखा दबाव

ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने कसी हुई गेंदबाजी की. दोनो को एक-एक सफलता मिली. इन दोनो खिलाड़ियों ने रन गति को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाई, जिसका फायदा टीम को आखिरी ओवरों में मिला.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *