जहरीला नहीं वरदान है सफेद फूलों वाला ये पौधा! पेट दर्द, बवासीर और खाज-खुजली में रामबाण, आयुर्वेद में है खास जगह

Last Updated:

Madar Health Benefits: मदार को लोग अक्सर जहरीला मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह पौधा सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. इसकी जड़, फूल, पत्तियां और दूध में ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई समस्याओं से रा…और पढ़ें

Madar Health Benefits: हमारे आसपास कई ऐसे पौधे मिल जाते हैं जिन्हें लोग साधारण समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं. लेकिन इन्हीं में से कई पौधे औषधीय खजाना छिपाए होते हैं. ऐसा ही एक पौधा है मदार (Madar Plant Benefits), जिसे लोग आक, आर्क या अकौआ के नाम से भी जानते हैं. यह पौधा अक्सर गांव-देहात और खाली जगहों पर अपने आप उग जाता है. जिसमें सफेद रंग के फूल आते हैं. आम धारणा है कि मदार जहरीला होता है, इसलिए लोग इससे दूरी बनाते हैं. लेकिन सच यह है कि मदार सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसकी पत्तियां, फूल, फल और दूध तक बीमारियों को दूर करने में कारगर माने जाते हैं.

मदार का आयुर्वेद में खास स्थान
कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार का कहना है कि मदार को आयुर्वेद में विशेष स्थान मिला है. इसे औषधियों का खजाना माना जाता है. इसकी जड़ से लेकर फूल तक हर हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है. मदार के दूध में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा संबंधी समस्याओं और संक्रमण को ठीक करने में मददगार हैं. वहीं इसकी पत्तियां दर्द और सूजन कम करने में काम आती हैं.

पेट से जुड़ी बीमारियों में फायदेमंद
मदार का उपयोग सबसे ज़्यादा पेट की समस्याओं के इलाज में किया जाता है. अगर किसी को अपच की समस्या है तो मदार की पत्तियां और दूध राहत दे सकते हैं. यह पाचन को मजबूत करता है और पेट की गड़बड़ियों को दूर करता है. इसके अलावा मदार का इस्तेमाल पेट के कीड़े निकालने और भूख बढ़ाने के लिए भी किया जाता है.
यह भी पढ़ें: मकड़ियों के जाले से परेशान? पानी में 2 चम्मच ये चीज मिलाकर कर दें स्प्रे, घर का रास्ता भूल जाएंगी मकड़ियां

बवासीर के इलाज में कारगर मदार
आयुर्वेद में मदार को बवासीर की समस्या (Piles Treatment) दूर करने के लिए भी खास माना गया है. इसकी पत्तियां और जड़ें बवासीर के दर्द और सूजन को कम करती हैं. पुराने आयुर्वेदिक नुस्खों में इसका ज़िक्र मिलता है, जहां मरीजों को राहत देने के लिए मदार का उपयोग किया जाता था.

सूजन और दर्द में राहत
मदार की पत्तियां लंबे समय से प्राकृतिक पेनकिलर की तरह इस्तेमाल की जाती हैं. इन्हें हल्का गर्म करके प्रभावित हिस्से पर बांधा जाए तो दर्द और सूजन दोनों से राहत मिलती है. यही वजह है कि पहले लोग दवाइयों की जगह मदार को अपनाते थे.

त्वचा रोगों में लाभकारी
मदार का दूध दाद, खाज, फोड़े और फुंसी जैसी समस्याओं में कारगर है. प्रभावित जगह पर थोड़ी मात्रा लगाने से धीरे-धीरे समस्या कम हो सकती है. हालांकि इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना ज़रूरी है क्योंकि यह दूध काफी तीखा और प्रभावशाली होता है.

अन्य बीमारियों में भी असरदार
मदार का पौधा बुखार कम करने, दांत दर्द से राहत देने और सांस संबंधी दिक्कतों को दूर करने में भी काम आता है. इसके फूल और जड़ें औषधि बनाने में इस्तेमाल की जाती हैं. इतना ही नहीं, यह पौधा कीड़े-मकोड़ों को दूर रखने में भी मदद करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

जहरीला नहीं वरदान है ये पौधा! पेट दर्द, बवासीर से लेकर खाज-खुजली में तक रामबाण

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *