ये पौधा वरदान…पास नहीं आने देगा तनाव, इसकी खेती भी कर सकते हैं, कई बीमारियों में रामबाण

Last Updated:

Health Tips : आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों का मानसिक तनाव, कमजोरी और थकान से जूझना आम हो गया है. ये पौधा इनका प्राकृतिक उपचार है, जो इन समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकता है. यह न केवल शरीर की ताकत बढ़ाता है, बल्कि मन को भी तरोताजा करता है. इसके और भी फायदे हैं, आइये जानते हैं.

Ashwagandha ke fayde/अलीगढ़. प्रकृति ने हमें कई ऐसे पौधे दिए हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. अश्वगंधा उनमें से एक है. इसे सिर्फ औषधीय पौधा ही नहीं माना जाता, बल्कि यह शरीर और मन दोनों के लिए शक्ति और ऊर्जा का प्राकृतिक स्रोत है. आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव, कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं से जूझते हैं. अश्वगंधा इन समस्याओं को दूर करने में काफी मदद करता है. यह न केवल शरीर की ताकत बढ़ाता है, बल्कि मन को भी ताजगी और संतुलन देता है.

यहां इसकी खेती

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार बताते हैं कि अश्वगंधा एक बहुत ही शक्तिशाली औषधीय पौधा है. यह पूरे देश में पाया जाता है, लेकिन इसकी खेती और उपलब्धता विशेष रूप से मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अधिक है. आयुर्वेद में अश्वगंधा का खास उल्लेख है और यह कई रोगों में लाभकारी है. इसका उपयोग मानसिक तनाव कम करने, मानसिक स्वास्थ्य सुधारने और टॉनिक के रूप में किया जाता है. इसके अलावा, यह पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए शक्तिवर्धक है. गठिया और जोड़ों के दर्द में लाभकारी है.

कैसे करें इसका सेवन

डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि अश्वगंधा का सेवन चूर्ण के रूप में किया जा सकता है, जिसकी मात्रा 3 से 6 ग्राम होती है. इसे दूध के साथ सुबह और शाम लिया जा सकता है. इसके अलावा, आयुर्वेद में अरिस्ट के रूप में भी इसका उपयोग किया जाता है. जो सिरप के समान होता है. अरिस्ट की मात्र 10 से 15 एमएल पानी के साथ मिलाकर खाने के बाद सुबह और शाम लिया जा सकता है. डॉ. राजेश के अनुसार, अश्वगंधा का सेवन व्यस्त लोग भी आसानी से कर सकते हैं. आवश्यकता पड़ने पर इसे छोटे बच्चों को भी दिया जा सकता है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये पौधा वरदान…पास नहीं आने देगा तनाव, इसकी खेती भी कर सकते हैं, लाभ ही लाभ

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *