सेहत के लिए बेहद करामाती है यह पौधा, फूल-पत्ते, छाल सब औषधि, नस-नस में भर देता है खून

Last Updated:

Semal Tree Health Benefits: सेमल का पेड़ आयुर्वेद में बेहद लाभकारी माना जाता है। इसके फूल, पत्ते, छाल और गोंद कई बीमारियों में उपयोगी होते हैं. डॉक्टर गीतिका शर्मा के अनुसार सेमल पाचन सुधारने, दस्त-पेचिश से राहत देने, खून साफ करने और कमजोरी दूर करने में सहायक है. इसके पत्तों और छाल का लेप मुंहासे, दाग-धब्बे और खुजली जैसी त्वचा समस्याओं में लाभ देता है. महिलाओं में ल्यूकोरिया, अनियमित पीरियड्स और अधिक रक्तस्राव में भी यह फायदेमंद माना जाता है तथा सूजन और शरीर के दर्द को कम करने में मदद करता है.

सेमल का पेड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. क्योंकि इसके फूल, छाल और जड़ का उपयोग पाचन में सुधार, कमजोरी दूर करने, खून साफ करने, दस्त/पेचिश और त्वचा संबंधी समस्याओं (मुंहासे) के इलाज के लिए किया जाता है. इसके फूल की सब्जी भी पेट के लिए बहुत पौष्टिक होती है.

सेमल की छाल और पत्तियां त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इनके लेप से मुहांसे, दाग-धब्बे, झाइयां और खुजली दूर होती है. जिससे त्वचा में निखार और प्राकृतिक चमक आती है. यह एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण त्वचा की गहरी सफाई भी करता है.

डॉक्टर गीतिका शर्मा ने बताया कि<br />सेमल के पत्ते, छाल और फूल पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. और इन्हें ‘साइलेंट डॉक्टर’ कहा जाता है. इसके कोमल पत्ते और डंठलों का काढ़ा दस्त , पेचिश और अतिसार जैसी पेट की बीमारियों को कम करने में सहायक होते हैं. इसके अलावा, यह पाचन क्रिया को सुधारने और कब्ज से राहत दिलाने में भी मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सेमल के पत्ते, फूल और छाल महिलाओं के लिए अत्यधिक गुणकारी हैं. जो मुख्य रूप से ल्यूकोरिया (सफेद पानी), अनियमित पीरियड्स,और हैवी ब्लीडिंग जैसी समस्याओं में राहत देते हैं. यह रक्त शोधन और सूजन कम करने में भी सहायक है.

सेमल के पत्ते, छाल और गोंद सूजन, गांठ और शरीर के दर्द में बेहद फायदेमंद हैं. इसके पत्तों का लेप सूजन कम करने और छाल का पाउडर दर्द व जलन में राहत देता है. यह एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो त्वचा रोगों, दस्त, कमजोरी और शरीर की सूजन को ठीक करने में मददगार मानी जाती है.

सेमल के फूल, फल, छाल और पत्ते खून की सफाई के लिए अत्यंत फायदेमंद हैं.जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर एनीमिया दूर करते हैं. और हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं. यह खून को साफ करने, त्वचा रोगों को दूर करने, और श्वेतप्रदर (ल्यूकोरिया) जैसी महिलाओं की समस्याओं में अत्यंत लाभकारी जड़ी-बूटी है.

सेमल के पत्ते, फूल और छाल पाचन सुधारने में बहुत फायदेमंद हैं. क्योंकि इनमें मौजूद हाई फाइबर कब्ज, पेचिश और आंतों की समस्याओं को ठीक करने में मदद करते हैं. यह शरीर में ठंडक प्रदान करता है और पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को नियंत्रित करता है. जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *