दिमाग का टॉनिक है यह पौधा, ब्रेन को बना देता है कंम्यूटर जैसा तेज, तनाव को कर देता है छूमंतर

Last Updated:

Brahmi Leaves Health Benefits: वैसे तो आयुर्वेद में सभी चीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. लेकिन ब्राह्मी की पत्तियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताई गई है. यह दिमाग को तेज करती हैं. पाचन और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. इसके अलावा करीब एक दर्जन से अधिक बीमारियों में रामबाण इलाज का काम करती हैं.

ब्राह्मी की पत्तियां सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. खासकर दिमाग, पाचन, त्वचा और बालों के लिए यह तनाव कम करती हैं, याददाश्त बढ़ाती हैं, इम्यूनिटी मजबूत करती हैं और शरीर को डिटॉक्स करती हैं, जिससे तनाव, चिंता, अनिद्रा और पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है. साथ ही यह हृदय और त्वचा के लिए भी लाभदायक है.

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

एक्सपर्ट डॉ गीतिका शर्मा ने बताया कि ब्राह्मी एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो याददाश्त, एकाग्रता और मानसिक स्पष्टता बढ़ाने के लिए जानी जाती है. यह दिमाग की नसों को मजबूत करती है. तनाव कम करती है. मानसिक थकान दूर करती है और नींद में सुधार करती है. जिससे यह छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक टॉनिक है.

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

ब्राह्मी तनाव और चिंता को कम करने में बहुत मददगार है, क्योंकि इसमें एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं, जो तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को संतुलित करते हैं. तंत्रिका तंत्र को शांत करती है, सेरोटोनिन (मूड-बूस्टिंग हार्मोन) को बढ़ाती है और मानसिक शांति व बेहतर नींद को बढ़ावा देती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

ब्राह्मी नींद के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह तनाव और चिंता को कम करके, दिमाग को शांत करके और मानसिक थकान दूर करके गहरी और अच्छी नींद लाने में मदद करती है. खासकर अनिद्रा और मानसिक बेचैनी से जूझ रहे लोगों के लिए यह न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित करती है और शरीर को आराम देती है.

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

ब्राह्मी एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है. क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, सूजनरोधी और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण होते हैं, जो शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं. सूजन को कम करते हैं और श्वेत रक्त कोशिकाओं को मजबूत करके वायरल व बैक्टीरियल संक्रमणों से लड़ने की शरीर की क्षमता बढ़ाते हैं.

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

ब्राह्मी पाचन के लिए फायदेमंद है, क्योंकि यह पाचन सुधारती है, पेट दर्द, कब्ज, और सूजन कम करती है. लेकिन अधिक सेवन से पेट में ऐंठन या दस्त जैसे मामूली दुष्प्रभाव हो सकते हैं. इसलिए डॉक्टर की सलाह से सही मात्रा में लेना ज़रूरी है. खासकर गर्भवती महिलाओं और कुछ दवाओं के साथ इसे लेने से बचना चाहिए।

Moradabad news, hindi news, local news, up news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, लोकल समाचार, यूपी समाचार।

ब्राह्मी हृदय और रक्तचाप के लिए फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि यह तनाव कम करके, रक्त वाहिकाओं को आराम देकर (नाइट्रिक ऑक्साइड रिलीज करके) और रक्त प्रवाह में सुधार करके रक्तचाप को सामान्य करने में मदद करती है. जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है. हालांकि इसे दवा के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिमाग का टॉनिक है यह पौधा, ब्रेन को बना देता है कंम्यूटर जैसा तेज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *