Last Updated:
Sagar Cheap Room Rent Area: अक्सर लोग काम के सिलसिले में, बच्चों को पढ़ाने या बिजनेस के उद्देश्य से शहर की तरफ आते हैं. लेकिन कभी-कभी उनके लिए जल्दबाजी में किराए के अच्छे मकान नहीं मिल पाते. अगर आप भी अच्छा, सस्ता किराए का कमरा, फ्लैट या मकान की तलाश में हैं तो ये रिपोर्ट आपकी मदद करेगी. जानें…
जब कोई किराए का मकान या कमरा लेता है तो उसकी पहली सोच यही होती है कि आने-जाने के लिए जगह अच्छी हो, पानी भी अच्छे से उपलब्ध होता रहे और जिस क्षेत्र में वह रहने जा रहा है, वहां का माहौल ठीक रहे. साथ ही उस जगह से टैक्सी से लेकर बस स्टैंड या रेलवे स्टेशन भी नजदीक हो.
सागर में 2017 में स्मार्ट सिटी आने के बाद तेजी से हर क्षेत्र का विकास हुआ है, इसलिए शहर की छोटी-छोटी पतली गलियों में भी सड़कों की तरह हैं. पानी की नई लाइन बिछाई गई है. जगह-जगह पर वाटर पंप हैं. हालांकि, किराएदारों को बिजली और पानी का खर्च खुद ही उठाना पड़ता है.
सागर में जो व्यक्ति अपनी फैमिली के साथ किराए से रहना चाहता है, वह कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी करता है और बच्चों की स्कूली पढ़ाई चल रही है तो उसके लिए सिविल लाइन और गोपालगंज इलाका सबसे अच्छा रहने के लिए उपयुक्त है. यहां 3000 से 8000 तक में फैमिली के साथ रहने का अच्छा कमरा और फ्लैट मिल जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जो बहुत कम किराए में फैमिली के हिसाब से कमरे की तलाश में है तो बस स्टैंड के पास कृष्णगंज वार्ड शनिचरी, शुक्रवारी, तिलकगंज जैसे इलाकों में भी रहवास बन सकते हैं. यहां पर 4000 की रेंज के आसपास कमरा मिल जाएगा.
इसके अलावा अगर कोई बहुत कम किराए में फैमिली के साथ रहना चाहता है तो ऐसे लोग सरकारी आवासीय कॉलोनी में भी फ्लैट ले सकते हैं. जहां दो से ढाई हजार की रेंज में लोग किराए पर दे देते हैं. क्योंकि, कई लोग ऐसे होते हैं जो नगर निगम से सरकारी आवास ले लेते हैं, लेकिन उसमें रहते नहीं हैं और फिर उनको किराए पर दे देते हैं. सागर में इस तरह की करीब चार कॉलोनी हैं, जिसमें छत्रसाल आवासीय कॉलोनी, कनेरा देव आवासीय कॉलोनी, मेनपानी आवासीय कॉलोनी, किशोर न्यायालय आवासीय कॉलोनी हैं.
बाहर से आकर काम करने वाले जब परिवार के साथ सागर में रहना चाहता हैं तो वैसे में संसाधनों में कम से कम पैसे खर्च करना चाहते हैं. बिजली-पानी और कम किराए को किराए में ही एडजस्ट करना चाहते हैं. ऐसी सुविधा और कम किराए वाले एरिया की बात करें तो श्रीराम नगर, अहमदनगर, वृंदावन नगर, चकराघाट, भगवानगंज तिली जैसी जगहों पर ढाई हजार से लेकर 5000 तक में कमरे और मकान मिल जाते हैं.
शहर के तहसीली, तिली, इतवारा, मोतीनगर, बाईसा मुहाल, स्टेट बैंक कॉलोनी, जेडी कॉलोनी, वेयरहाउस रोड लाल स्कूल, तिरुपति पुरम, अशोक विहार, जैसी जगहों पर भी फैमिली के साथ रहने के लिए किराए के मकान मिलते हैं.
सागर का उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया ऐसा इलाका है, जहां अंदर आबादी कहीं पर भी किराए से मकान आसानी से मिल जाते हैं. इसकी वजह यहां पर तेजी से विकसित होती नई कॉलोनी हैं. इस क्षेत्र में मजदूरी बिजनेस नौकरी बच्चों की स्कूली पढ़ाई हर चीज की लगभग व्यवस्थाएं हैं. यहां पर भी 3000 से 4000 के आसपास किराए से मकान मिल जाते हैं, जिसमें एक फैमिली आराम से रह सकती है.
.