Last Updated:
Potato Peel Benefits: अक्सर लोग आलू छील कर उसका छिलका कचरे में फेंक देते हैं, लेकिन यही पतला सा छिलका शरीर को कई बड़े फायदे दे सकता है. इसे फेंकना आपकी सबसे बड़ी भूल हो सकती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि इसमें कुछ ऐसे तत्व मौजूद है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है. एक्सपर्ट से जानिए इसके क्या कुछ फायदे हैं.
Potato Peel Benefits: अगर आप भी आलू छीलकर उसका छिलका फेंक देते हैं, तो अब से ऐसा करने से पहले दो बार जरूर सोचिए. रोजमर्रा की रसोई में इस्तेमाल होने वाला आलू जितना पौष्टिक है, उसका छिलका उससे कहीं ज्यादा गुणकारी माना जाता है. आमतौर पर लोग इसे बेकार समझकर कचरे में डाल देते हैं, जबकि इसमें फाइबर, विटामिन C, बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं. एक्सपर्ट मानते हैं कि सीमित मात्रा में छिलके सहित आलू का सेवन करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं.
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार
फेमस आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र यादव बताते हैं कि आलू का छिलका शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी को मजबूत करता है. इसे खाने से शरीर बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद करता है, जबकि फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ बनाए रखते हैं. डॉक्टर के अनुसार, यह डायबिटीज वाले मरीजों के लिए भी एक अच्छा विकल्प माना जाता है.
पाचन, हड्डियों और वजन के लिए लाभकारी
आलू के छिलके में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज दूर करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें मौजूद मिनरल्स हड्डियों को मजबूत करते हैं और उनकी ग्रोथ में मदद करते हैं. वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी यह काफी उपयोगी है, क्योंकि यह अनावश्यक भूख को कम करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है.
सावधानियां भी जरूरी
आलू के छिलके के फायदे तभी मिलते हैं, जब इसे सही तरीके से खाया जाए. सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोना बेहद जरूरी है, ताकि मिट्टी या कीटनाशक का कोई अंश न रह जाए. इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, खासकर अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं. किसी भी तरह के संदेह या स्वास्थ्य समस्या होने पर आयुर्वेद एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहता है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.