Last Updated:
ZTE ने IFA 2025 में अपना नया स्मार्टफोन Nubia Air लॉन्च कर दिया है. ये 5.9mm पतला, IP69 रेटिंग वाला और AI फीचर्स से लैस है. जानिए इसकी कीमत, बैटरी, कैमरा और बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में.
नूबिया एयर में बड़ा 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रेजोलूशन के साथ आता है, और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन की ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है और इसे Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित किया गया है.
कैमरे में मिलते हैं कई खास फीचर्स
कैमरे के तौर पर फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वीडियो रिकॉर्डिंग के तौर पर फोन में वीडियो एंटी-शेक और AI Super Night जैसे फीचर्स मदद करते हैं. साथ ही AI बेस्ड एडिटिंग टूल्स जैसे Magic Editor और Magic Eraser भी मिलते हैं.
फोन में AI रियल-टाइम ट्रांसलेट और AI नॉइज़ कैंसलेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं, जो कॉलिंग और बातचीत को आसान बनाती हैं. ये फोन Titanium Black, Streamer Black, और Titanium Desert रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी कीमत लगभग $279 (24,600 रुपये) है और यह यूरोप, दक्षिण एशिया और अन्य क्षेत्रों में जल्द उपलब्ध होगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
.