7 सितंबर से बिकने लगेगा Motorola का ये नया फ्लिप फोन और ईयरबड्स, लुक देक आप भी कहेंगे ‘Wow’

मोटोरोला ने Swarovski के साथ साझेदारी करते हुए अपनी नई Brilliant Collection पेश की है. इस कलेक्शन के तहत कंपनी ने लिमिटेड एडिशन मोटोरोला Razr 60 Swarovski Edition फ्लिप फोन और Moto Buds LOOP Swarovski Edition ईयरबड्स को लॉन्च किया है. भारत में इनकी बिक्री 11 सितंबर 2025 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इसे ग्राहक फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की ऑफिशियल वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे.

मोटोरोला Razr 60 Swarovski एडिशन की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 5,000 रुपये बैंक ऑफर के साथ सिर्फ 49,999 रुपये में खरीद पाएंगे. वहीं Moto Buds LOOP Swarovski एडिशन की कीमत 24,999 रुपये तय की गई है. अगर आप दोनों प्रोडक्ट्स का कॉम्बो पैक खरीदते हैं, तो इसकी कीमत 64,999 रुपये है, जो लॉन्च ऑफर में इन्हें 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

फोन की मजबूती के लिए इसमें Titanium Reinforced हिंज. गोरिल्ला ग्लास विक्टस और IP48 रेटिंग दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए ये डिवाइस MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस है.

कैमरा सेटअप के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो सेंसर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये फोन पैंटोन ट्रू कलर आउटपुट, AI एन्हांसमेंट्स और जेसचर-कंट्रोल्ड वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है.

Moto Buds LOOP Swarovski एडिशन
नए ईयरबड्स Ice Melt और French Oak फिनिश में Swarovski डिटेलिंग के साथ आते हैं. इनका ओपन-ईयर डिजाइन आराम और बेहतर फिट के लिए बनाया गया है. इनमें 12mm Ironless Drivers, Sound by Bose, Spatial Audio + EVO और CrystalTalk AI सपोर्ट वाला डुअल माइक्रोफोन सिस्टम दिया गया है.

बैटरी बैकअप की बात करें तो ये ईयरबड्स 37 घंटे तक प्लेबैक टाइम देते हैं. सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 3 घंटे तक म्यूजिक प्ले किया जा सकता है. इसके अलावा, इसमें IP54 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *