10 सेकंड में पूरा कमरा ठंडा कर देगा ये नया AC! Haier के नए Desert Rose में मिलेंगे AI फीचर

हायर ने भारत में अपने नए Desert Rose Super Heavy Duty Air Conditioners लॉन्च कर दिए हैं, जो खासतौर पर भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं. ये AC न सिर्फ मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं, बल्कि इनमें एडवांस AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो कूलिंग को और ज्यादा स्मार्ट बनाते हैं.

कीमत और उपलब्धता- इन नए AC की शुरुआती कीमत ₹55,990 रखी गई है. ग्राहक इन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. कंपनी ने इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है, जहां डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों का खास ध्यान रखा गया है.

इन AC में कंपनी की खास AI-AtmoX टेक्नोलॉजी दी गई है, जो तीन मुख्य हिस्सों पर काम करती है- Comfort, Savings और Service. ये सिस्टम यूजर की आदतों, कमरे के तापमान और बाहरी मौसम को समझकर अपने आप कूलिंग को एडजस्ट करता है, जिससे बेहतर और कंफर्टेबल एक्सपीरिएंस मिलता है.

शानदार AI फीचर्स
इसमें AI Climate Control 2.0 दिया गया है, जो जरूरत के हिसाब से कूलिंग को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है. वहीं AI प्री-कूलिंग विद जियोफेंसिंग फीचर आपके घर पहुंचने से पहले ही कमरे को ठंडा करना शुरू कर देता है. इसके अलावा AI टारगेट कूलिंग आपके आसपास की जगह को तेजी से ठंडा करता है, जिससे तुरंत राहत मिलती है.

कम बिजली खपत और ज्यादा बचत
ये AC सिर्फ तेज कूलिंग ही नहीं, बल्कि बिजली की बचत पर भी फोकस करता है. इसमें AI ईको मोड, ह्यूमन डिटेक्शन और पावर मैनेजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो बिजली की खपत को कंट्रोल करते हैं और आपको रियल-टाइम डेटा भी दिखाते हैं.

Auto-Clean और Supersonic Cooling
साफ-सफाई को आसान बनाने के लिए इसमें AI Frost Self-Clean और ODU साइकलोन क्लीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, कंपनी का दावा है कि यह AC सिर्फ 10 सेकंड में कूलिंग शुरू कर देता है, जो इसे आम AC से काफी तेज बनाता है.

हायर का यह नया डेजर्ट रोज़ AC उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जो तेज कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और एनर्जी सेविंग का कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *