₹18,000 से कम में आया है ओप्पो का ये नया 5G फोन, मिलती है 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन ओप्पो K14 5G लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की K14 सीरीज का दूसरा फोन है, जो दमदार बैटरी, मजबूत बिल्ड और शानदार फीचर्स के साथ आता है. इस फोन को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और यह जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

ओप्पो K14 5G की कीमत और उपलब्धता- ओप्पो K14 5G की शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. 6GB + 256GB वेरिएंट: ₹19,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट: ₹21,999 है.

बैंक ऑफर्स की बात करें तो HDFC, ICICI और SBI कार्ड पर ₹1,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. ये स्मार्टफोन 20 मार्च से फ्लिपकार्ट और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

ओप्पो K14 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
ओप्पो K14 5G एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड कलर OS 15 पर चलता है. इसमें 6.75-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,125 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है.

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, जो बेहतर स्पीड और ऐप्स के तेज ओपन होने का एक्सपीरिएंस देता है. ये स्मार्टफोन 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में AI फीचर्स जैसे AI Eraser 2.0, AI Clarity Enhancer और AI Perfect Shot भी शामिल हैं, जो फोटोग्राफी एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं.

सबसे पावरफुल है बैटरी
बैटरी के मामले में यह फोन काफी खास है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक ये फोन एक बार चार्ज करने पर लंबा बैटरी बैकअप देता है, जिसमें YouTube वीडियो प्लेबैक, मैप्स नेविगेशन और वीडियो कॉलिंग जैसे काम लंबे समय तक किए जा सकते हैं. इसके अलावा, फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *