Vijay Kedia Portfolio Stock: साइबर सिक्योरिटी सर्विस देने वाली कंपनी टीएसी सिक्योरिटी (TAC InfoSec Limited) ने बीते डेढ़ साल में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर मालामाल बना दिया है. इस दौरान कंपनी के शेयर 1200 परसेंट से ज्यादा चढ़ गए. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijay Kedia) का इस पर दांव लगाया हुआ है. उनके पास टीएसी इंफोसेक के 15 लाख से ज्यादा शेयर हैं. उनकी ही तरह अब इसके बाकी निवेशकों के लिए भी एक खुशखबरी है.
1 पर 1 फ्री शेयर बांट रही कंपनी
दरअसल, कंपनी ने बोनस शेयरों के रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है. NSE ने 9 अक्टूबर, 2025 को कंपनी को 1,04,79,600 बोनस इक्विटी शेयर जारी करने और अलॉट करने की मंजूरी दे दी है. इनके से प्रत्येक की कीमत 10 रुपये है. शेयरों का बंटवारा 1:1 के रेश्यो में होगा. यानी कि कंपनी पहले से मौजूद हर इक्विटी शेयर के लिए एक नए इक्विटी शेयर देगी.
विजय केडिया ने भी लगाया दांव
विजय किशनलाल केडिया की टीएसी इन्फोसेक में 10.95 परसेंट की हिस्सेदारी है, जिसमें 1,147,500 शेयर शामिल हैं और उनके बेटे अंकित विजय केडिया के जरिए अतिरिक्त 3.65 परसेंट हिस्सेदारी है, जिसमें 382,500 शेयर शामिल हैं. यानी कि कुल मिलाकर टीएसी इंफोसेक में उनकी पारिवारिक हिस्सेदारी लगभग 14.6 परसेंट है.
कब है रिकॉर्ड डेट?
टीएसी इंफोसेक ने स्टॉक एक्सचेंज को रिकॉर्ड डेट 15 अक्टूबर, 2025 को निर्धारित किए जाने की जानकारी दी. इसके अलावा, कंपनी बोनस इक्विटी शेयरों को डिपॉजिटरी सिस्टम में जमा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज गुरुवार, 16 अक्टूबर, 2025, दोपहर 12:00 बजे तक डिपॉजिटरी को जमा करेगी. इसी के साथ शुक्रवार, 17 अक्टूबर, 2025 को शेयर अलॉट कर दिए जाएंगे.
टीएसी सिक्योरिटी के फाउंडर और सीईओ त्रिशनीत अरोड़ा ने कहा, बोर्ड ने सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट की कैपिटलाइजिंग कर हमारे शेयरधारकों को पुरस्कृत करने के लिए 1:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है. यह कदम शेयरधारक मूल्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो भविष्य में विकास के लिए कंपनी के इक्विटी बेस को और मजबूत करेगा.”
तेजी से आगे बढ़ रही कंपनी
बीते दिनों कंपनी ने अपनी नौवीं एनुअल जनरल मीटिंग में कारोबारी साल 2025 के नतीजों का ऐलान किया. कंपनी ने कहा कि उसकी कुल आय साल-दर-साल 172 परसेंट बढ़कर 322 मिलियन रुपये हो गई है, जबकि EBITDA 152 परसेंट बढ़कर 170 मिलियन रुपये और नेट प्रॉफिट 134 परसेंट बढ़कर 148 मिलियन रुपये हो गया. ग्रॉस मार्जिन भी बढ़कर 48 परसेंट हो गया, जो इंडस्ट्री के औसत से दोगुने से भी अधिक है. बैलेंस शीट ऋण-मुक्त और कैश फ्लो पॉजिटिव बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
देश का सबसे बड़ा AI और ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए गूगल और अडानी ने विशाखापत्तनम में मिलाया हाथ
.