6 राशियों के लिए खास रहेगा ये महीना: मेष राशि वालों को धन लाभ होगा और कुंभ राशि के लोगों तरक्की के योग बनेंगे

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Masik Rashifal (Monthly Horoscope) | March Rashifal 2026, Monthly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Sagittarius Gemini Cancer Singh Rashi Meen Libra Leo Aries Taurus Kanya Scorpio And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मार्च में सूर्य और शुक्र राशि बदलेंगे, वहीं बुध और गुरु की चाल बदलेगी। इन ग्रहों के प्रभाव से मेष राशि वालों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के मौके मिलेंगे और इनकम बढ़ने की संभावना है।

मिथुन राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे। तुला राशि वालों को प्रॉपर्टी या जरूरी खरीदारी से जुड़ा फायदा होगा। धनु राशि वालों को कामकाज में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि के लोग सही समय पर सही फैसले लेंगे। जिससे फायदा होगा। कुंभ राशि वालों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और तरक्की के योग भी बनेंगे। इनके अलावा बाकी राशि वालों के लिए ये महीना सामान्य रहेगा।

मेष – पॉजिटिव – यह महीना कई मामलों में राहत और लाभ देने वाला रह सकता है। घर, जमीन या वाहन से जुड़ी योजना पर सोच-समझकर आगे बढ़ेंगे तो भाग्य का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा और सही समय पर लिया गया फैसला लंबे समय से अटके काम पूरे करा सकता है। आमदनी में सुधार के संकेत हैं और कमाई के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। विद्यार्थी और युवा वर्ग के लिए नई पढ़ाई, कोर्स या करियर की दिशा तय करने का यह अच्छा समय है। लंबे समय से जो लक्ष्य मन में है, उसे पाने के लिए ठोस योजना बनेगी। परिवार का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। नेगेटिव – अच्छी संभावनाओं के साथ कुछ चुनौतियां भी बनी रहेंगी। ग्रहों का असर बेचैनी, जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा सोच बढ़ा सकता है। अगर कोई कानूनी मामला, कोर्ट केस या विवाद चल रहा है, तो उसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। परिवार, पड़ोस या समाज से जुड़ी किसी बहस में बिना सोचे-समझे बीच में पड़ना परेशानी बढ़ा सकता है। मेहनत के बाद भी बदलाव थोड़ा धीमा महसूस होगा, इसलिए अधीर न हों। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी लापरवाही बड़ी गलती का रूप ले सकती है। समय पर अपनी गलती मान लेने से रिश्ते और सम्मान दोनों बचेंगे।

करियर – कामकाज और नौकरी में आगे बढ़ने के साफ संकेत हैं। आपकी कार्यशैली, समय पर जिम्मेदारी पूरी करने की आदत और व्यवस्थित सोच से तारीफ मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नई डील, नए सौदे और काम के विस्तार की योजनाएं बन सकती हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा और जलन के कारण कुछ लोग आपके काम में कमी निकालने की कोशिश भी कर सकते हैं। इसलिए जरूरी कागज, रिकॉर्ड और दस्तावेज बहुत संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी, अहम भूमिका या पदोन्नति मिलने की संभावना है। नौकरी बदलना चाहते हैं, तो तैयारी और संपर्क बनाए रखना लाभ देगा। परिवार – रिश्तों का माहौल भावनात्मक रहेगा, लेकिन उसमें अपनापन भी बना रहेगा। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। घरेलू उलझनों को मिलकर सुलझाने में सफलता मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने या किसी खास व्यक्ति के साथ बातचीत आगे बढ़ने की संभावना है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की बातों पर भरोसा कर शक करना नुकसान दे सकता है। गलतफहमी दूरियों को बढ़ा सकती है, इसलिए खुलकर और शांति से बात करना जरूरी होगा। भरोसा, सम्मान और धैर्य बनाए रखेंगे, तो रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन लापरवाही ठीक नहीं होगी। काम का दबाव, भागदौड़ और मानसिक तनाव से थकान बढ़ सकती है। पाचन तंत्र पर ध्यान देना जरूरी होगा। गलत समय पर भोजन, ज्यादा मसालेदार चीजें और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट में जलन, गैस या भारीपन की शिकायत हो सकती है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या माइग्रेन जैसी पुरानी समस्या है, तो नियमित सावधानी जरूरी रहेगी। रोज थोड़ा व्यायाम, हल्का योग और समय पर नींद लेने से राहत मिलेगी। सादा भोजन और संतुलित दिनचर्या पूरे महीने सेहत को संभालने में मदद करेगी।

वृष – पॉजिटिव – इस महीने कामों में स्पष्ट प्रगति दिखाई देगी और रुके हुए कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। परिवार का सहयोग मजबूत रहेगा, जिससे मन में स्थिरता बनी रहेगी। किसी संपत्ति, पुराने विवाद या लंबे समय से अटके मुद्दे पर बातचीत के जरिए राहत मिलने के संकेत हैं। महीने की शुरुआत में आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने का उत्साह बना रहेगा। महीने के बीच में कोई नया अवसर सामने आ सकता है, जिससे योजनाएं और स्पष्ट होंगी। बच्चों की पढ़ाई, उपलब्धि या व्यवहार से खुशी मिलेगी। घर में पूजा, छोटा आयोजन या पारिवारिक मिलन का माहौल बन सकता है। महीने के आखिरी हिस्से में काम की गति और परिणाम दोनों बेहतर रहेंगे। नेगेटिव – जिद, शक और अपनी बात मनवाने की आदत कुछ मामलों में विवाद बढ़ा सकती है। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक फैसला नुकसान दे सकता है, इसलिए निवेश या खरीदारी सोच-समझकर करें। पुराने मित्र, पड़ोसी या परिचित व्यक्ति से कहासुनी की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान सामान, जरूरी कागज या दस्तावेज को लेकर परेशानी हो सकती है। महीने की शुरुआत में मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और ध्यान भटक सकता है। बीच के दिनों में किसी लालच भरी बात या झूठे भरोसे से नुकसान होने का डर रहेगा। युवाओं पर पढ़ाई, करियर या भविष्य को लेकर दबाव बढ़ सकता है। महीने के अंत तक स्थिति संभल जाएगी, फिर भी सतर्कता जरूरी रहेगी।

करियर – कामकाज में व्यवस्था बनेगी और धीरे-धीरे नियंत्रण बढ़ेगा। सरकारी, प्रशासनिक या कागजी कामों में देरी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य रखें। डिजिटल माध्यम, ऑनलाइन काम, दूर के संपर्क और नेटवर्किंग से लाभ बढ़ेगा। महीने की शुरुआत में नई जिम्मेदारी या अतिरिक्त काम मिल सकता है। महीने के बीच में नई डील, कॉन्ट्रैक्ट या समझौते की बात आगे बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी, कमीशन, बिक्री या जमीन से जुड़े कामों में मेहनत ज्यादा रह सकती है, लेकिन नतीजा आगे चलकर अच्छा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर दबाव रहेगा, पर यही समय अपनी क्षमता दिखाने का मौका भी देगा। महीने के आखिरी दिनों में परिणाम आपके पक्ष में आने के योग हैं। परिवार – घर का माहौल पहले से बेहतर रहेगा और आपसी बातचीत में स्पष्टता आएगी। पति-पत्नी के बीच छोटे फैसले मिलकर होंगे, जिससे घरेलू सामंजस्य बना रहेगा। महीने की शुरुआत में किसी बात पर हल्की तकरार हो सकती है, लेकिन समय रहते बात संभल जाएगी। महीने के बीच में प्रेम संबंधों में दूरी कम होगी, हालांकि पुरानी बात उठने पर तनाव भी बढ़ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता या प्रस्ताव आने के संकेत हैं। परिवार के साथ मिलन, उत्सव या कोई खुशी का अवसर बन सकता है। महीने के आखिरी हिस्से में रिश्तों में अपनापन, भरोसा और स्थिरता पहले से ज्यादा महसूस होगी। हेल्थ – मौसम का असर सेहत पर दिखाई दे सकता है। खांसी, जुकाम, एलर्जी या गले से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। गर्दन, कंधे या पीठ में दर्द की शिकायत भी रह सकती है, खासकर गलत बैठने या अधिक थकान के कारण। देर रात जागने से थकान बढ़ेगी और पाचन कमजोर पड़ सकता है। महीने की शुरुआत में ऊर्जा कुछ कम रहेगी। बीच के दिनों में आराम और संतुलित दिनचर्या से काफी सुधार होगा। थायराइड या कमजोरी से जुड़ी समस्या वाले लोगों को खास सावधानी रखनी होगी। महीने के आखिर में नींद बेहतर होगी और शरीर अपेक्षाकृत हल्का महसूस होगा।

मिथुन – पॉजिटिव – इस महीने रचनात्मकता बढ़ेगी और नए काम की शुरुआत के मौके बनेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छा समय है और कोई नया संपर्क आपकी मदद कर सकता है। महीने की शुरुआत में घर के लिए जरूरी खरीदारी या उपयोगी सामान लाने की योजना बन सकती है। परिवार आपकी बात को महत्व देगा, जिससे सम्मान और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। शिक्षा, लेखन, मीडिया, रिसर्च, ट्रेनिंग और काउंसलिंग से जुड़े लोगों का काम खास तौर पर चमक सकता है। महीने के बीच में योजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी और काम में गति बनेगी। महीने के आखिर तक लाभ के संकेत साफ दिखेंगे और मनोबल मजबूत रहेगा। नेगेटिव – ऊर्जा हर समय एक जैसी नहीं रहेगी और कई बार ध्यान जल्दी भटक सकता है। ज्यादा सोचने से उलझन बढ़ेगी और जरूरी फैसले टल सकते हैं। किसी करीबी की समस्या में समय और मानसिक ऊर्जा लग सकती है। महीने की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर यात्रा, बकाया भुगतान या घर की जरूरतों पर। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है। बच्चों या परिवार के साथ समय कम देने पर तनाव बढ़ सकता है। महीने के बीच में काम टालने की आदत नुकसान करा सकती है। महीने के आखिरी दिनों में दबाव बढ़ेगा, इसलिए हर काम क्रम और योजना से करना जरूरी होगा।

करियर – समझदारी, संचार क्षमता और दूरदृष्टि से कामकाज आगे बढ़ेगा। पुरानी योजना को लागू करने का अच्छा समय रहेगा। बिजनेस में निवेश, विस्तार या साझेदारी की बात बन सकती है, लेकिन पूरी जांच-पड़ताल जरूरी होगी। महीने की शुरुआत में किसी कॉन्ट्रैक्ट, समझौते या शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी रहेगा। नौकरी में बाहर का काम, यात्रा या अलग तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारी आपका सहयोग करेंगे। युवाओं को इंटर्नशिप, इंटरव्यू या नौकरी का नया अवसर मिल सकता है। महीने के बीच में जिम्मेदारी बढ़ेगी और आपका काम नोटिस होगा। महीने के आखिर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए बैकअप योजना तैयार रखें। परिवार – घर में खुशी बढ़ेगी और पति-पत्नी के बीच बातचीत तथा समझ बेहतर होगी। महीने की शुरुआत में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रह सकता है, जिससे घर का माहौल सक्रिय रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की दखल से गलतफहमी बनने की आशंका है, इसलिए निजी बातों को सीमित लोगों तक ही रखें। प्रेम संबंधों में शादी की बात आगे बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिलने के योग हैं। महीने के बीच में मुलाकातें, बातचीत और अपनापन बढ़ेगा। महीने के आखिरी हिस्से में अपेक्षाएं व्यावहारिक रखेंगे, तो रिश्ता स्थिर और मजबूत बना रहेगा। हेल्थ – मौसम के असर से एलर्जी, गले की परेशानी या सर्दी-जुकाम की शिकायत रह सकती है। पानी कम पीने की आदत कमजोरी और थकान बढ़ा सकती है। महीने की शुरुआत में दवा, देखभाल और आराम में लापरवाही न करें। देर रात तक जागने से शरीर थका हुआ महसूस करेगा। तेज वाहन, जल्दबाजी या लापरवाह ड्राइविंग से चोट लगने का डर भी रहेगा। महीने के बीच में हल्का और सादा भोजन राहत देगा। रोज की वॉक, स्ट्रेचिंग और हल्का व्यायाम लाभ पहुंचाएंगे। महीने के अंत तक समय पर सोना और नियमित दिनचर्या अपनाना ऊर्जा को फिर से मजबूत करेगा।

कर्क – पॉजिटिव – महीने की शुरुआत में फैसले तेजी से होंगे और लक्ष्य पहले से ज्यादा साफ दिखाई देगा। रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा और जरूरी कागज या औपचारिकताएं पूरी होने लगेंगी। महीने के बीच में नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर काम में मदद करेंगे। युवाओं को ट्रेनिंग, कोर्स या किसी नई सीख का अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार का समर्थन बढ़ेगा, जिससे मानसिक भरोसा मजबूत रहेगा। महीने के आखिरी हिस्से में स्थान परिवर्तन, यात्रा या नई जिम्मेदारी से जुड़ी बात पक्की हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम का परिणाम साफ-साफ दिखाई देने लगेगा। नेगेटिव – महीने की शुरुआत में भविष्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है और निर्णय लेने में झिझक महसूस होगी। हर बात पर सबकी राय लेने से उलझन और बढ़ सकती है। महीने के बीच में लेनदेन में गलती हुई, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। अधूरा कागजी काम या आधी जानकारी के साथ आगे बढ़ना किसी मामले को अटका सकता है। घर की जिम्मेदारियां बढ़ने से थकान महसूस होगी। महीने के आखिरी दिनों में जल्दबाजी से विवाद होने की आशंका रहेगी। भावुक होकर कही गई बात रिश्तों में खटास ला सकती है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण जरूरी होगा।

करियर – महीने की शुरुआत में अवसर बढ़ेंगे, लेकिन साथ में काम का दबाव भी बढ़ सकता है। सेल्स, कमीशन, व्यापार, आयात-निर्यात और अनुबंध से जुड़े कामों में सख्त नियमों का पालन जरूरी रहेगा। महीने के बीच में मीडिया, क्रिएटिव फील्ड, काउंसलिंग, शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को पहचान और सम्मान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए अधिकारियों की अपेक्षा बढ़ेगी और काम की गति तेज होगी। महीने के आखिरी हिस्से में अनुभव बढ़ेगा और नई जिम्मेदारी स्थायी रूप ले सकती है। किसी दस्तावेज, रिकॉर्ड या औपचारिक प्रक्रिया में गलती भारी पड़ सकती है, इसलिए विशेष सावधानी रखें। परिवार – महीने की शुरुआत में दांपत्य जीवन में स्थिरता रहेगी, लेकिन जिम्मेदारियां तनाव भी बढ़ा सकती हैं। महीने के बीच में गुस्से या गलत लहजे के कारण तकरार बढ़ सकती है। बड़ों की सलाह इस समय बहुत काम आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और मुलाकातों के अवसर बढ़ेंगे। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आने की संभावना है। महीने के आखिर में रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और घर में अपनापन बना रहेगा। ध्यान रखें कि निजी बातें बाहर जाने पर अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। हेल्थ – महीने की शुरुआत में थकान, सिरदर्द या एसिडिटी बढ़ सकती है। बीच के दिनों में नींद बिगड़ने पर चिड़चिड़ापन और मानसिक बेचैनी बढ़ेगी। बुजुर्गों को दवा, जांच और नियमित देखभाल की जरूरत पड़ेगी। गर्भवती महिलाओं को अधिक आराम और सावधानी की जरूरत रहेगी। महीने के आखिरी दिनों में मौसम के कारण सर्दी, एलर्जी या बदन दर्द उभर सकता है। कुल मिलाकर सेहत संभली रहेगी, लेकिन तनाव, पेट की गड़बड़ी और थकान को अनदेखा करना ठीक नहीं होगा।

सिंह – पॉजिटिव – यह महीना व्यस्त रहेगा, लेकिन लक्ष्य की दिशा साफ बनी रहेगी। पुराने प्रयासों का लाभ मिलने लगेगा और कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी। रुकी हुई रकम मिलने की उम्मीद बन सकती है। कठिन जिम्मेदारी भी आप आत्मविश्वास से संभाल लेंगे। संतान की पढ़ाई, परीक्षा, बाहर जाने या करियर से जुड़ी प्रक्रिया में आगे बढ़ने के संकेत हैं। आर्थिक फैसले पहले की तुलना में ज्यादा समझदारी से होंगे। नए काम की योजना बनेगी और सही समय देखकर उसे शुरू करने का साहस भी रहेगा। महीने भर आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और कई स्थितियां आपके पक्ष में जाती नजर आएंगी। नेगेटिव – जल्दी परिणाम पाने की इच्छा बेचैनी बढ़ा सकती है। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बिगड़ने पर तनाव बढ़ेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा रिश्तों में दूरी ला सकता है। बिना जरूरत खर्च करेंगे, तो हाथ तंग हो सकता है। जोखिम वाला सौदा, जल्दबाजी में निवेश या अधूरी जानकारी के आधार पर लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। घर के बड़े की सलाह को नजरअंदाज करना ठीक नहीं रहेगा। विद्यार्थी अगर फोन, मनोरंजन या लापरवाही में उलझे, तो पढ़ाई पीछे छूट सकती है। पूरे महीने अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा।

करियर – कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर बनेंगे। मेहनत का परिणाम साफ दिखाई देगा और आपकी क्षमता लोगों के सामने आएगी। रोजमर्रा का काम ठीक चलता रहेगा और सहयोग भी मिलता रहेगा। समय पर काम पूरा करने की आदत से भरोसा बढ़ेगा। प्रबंधन, प्रशासन, शिक्षा, मीडिया, आयोजन और नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट, अतिरिक्त जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। रिकॉर्ड, फाइल, भुगतान और जानकारी सही रखेंगे, तो किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इस समय व्यवस्थित काम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। परिवार – घर में जिम्मेदारियों को लेकर तकरार की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांत बातचीत से बात संभल जाएगी। बड़े लोगों का मार्गदर्शन और अनुभव आपके लिए उपयोगी रहेगा। गलत आकर्षण, गलत संगति या किसी भ्रम में पड़ना घर की शांति बिगाड़ सकता है, इसलिए संयम रखें। प्रेम संबंधों में शादी की चर्चा आगे बढ़ सकती है। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय साफ बात और स्पष्ट सोच जरूरी होगी। अविवाहित लोग प्रस्तावों पर विचार करेंगे, लेकिन जल्दबाजी से बचें। समय लेकर समझदारी से किया गया फैसला रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा। हेल्थ – खानपान और दिनचर्या बिगड़ने पर गैस, अपच या पेट की परेशानी बढ़ सकती है। हल्का, सादा और समय पर लिया गया भोजन राहत देगा। जिन लोगों को पुरानी बीमारी है, वे जांच और दवा में ढिलाई न करें। ब्लड प्रेशर की समस्या हो, तो नियमित जांच जरूरी होगी। योग, प्राणायाम और हल्की कसरत तनाव कम करने में मदद करेगी। गर्भवती महिलाओं को आराम और देखभाल को प्राथमिकता देनी चाहिए। तेज धूप, थकाने वाली यात्रा और अधिक भागदौड़ से बचेंगे, तो ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या – पॉजिटिव – रुके हुए मामलों में स्पष्ट प्रगति दिखाई देगी। आपका अनुशासन, समय प्रबंधन और व्यावहारिक सोच आपको आगे रखेगी। लंबे समय से टले हुए फैसलों पर अब साहस बन सकता है। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी और बचत की सोच मजबूत होगी। पुराने संपर्क से बातचीत फिर शुरू हो सकती है, जिससे लाभ का रास्ता खुलेगा। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। जो लोग किसी लक्ष्य के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी इस महीने अच्छे संकेत मिल सकते हैं। नेगेटिव – जल्दी नतीजा पाने की चाह अधीरता बढ़ा सकती है। हर बात में कमी निकालने की आदत रिश्तों में तनाव ला सकती है। कानूनी, प्रशासनिक या कागजी काम में लापरवाही नुकसान दे सकती है। खर्च पर नजर नहीं रखी, तो बजट बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर दिशा बदलना ठीक नहीं रहेगा। किसी काम में जल्द निष्कर्ष निकालने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा फायदेमंद होगा। धीरे और ठोस कदम उठाएंगे, तो उलझी हुई स्थिति भी संभल जाएगी।

करियर – नई योजना शुरू करने से पहले संसाधन, समय और खर्च का सही आकलन करना जरूरी होगा। काम बढ़ाने के संकेत हैं, लेकिन जोखिम सीमित रखना ही ठीक रहेगा। पार्टनरशिप में लिखित नियम, जिम्मेदारियों की स्पष्टता और हिसाब-किताब में पारदर्शिता बहुत जरूरी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और साथ ही उनकी योग्यता भी खुलकर सामने आएगी। वरिष्ठों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। रिकॉर्ड, रिपोर्ट, कागज और प्रस्तुति साफ रखेंगे, तो भरोसा मजबूत होगा और आगे के अवसर भी बढ़ेंगे। परिवार – घर में सहयोग बना रहेगा, लेकिन आपकी व्यस्तता परिवार को खल सकती है। समय निकालकर बात करेंगे, तो गलतफहमी नहीं बनेगी। प्रेम संबंधों में भरोसा बढ़ेगा, लेकिन शक और तुलना नुकसान कर सकती है। परिवार किसी अहम मुद्दे पर आपकी राय ले सकता है और आपका निर्णय प्रभावी रहेगा। अविवाहित लोग रिश्ते को लेकर अपनी सोच स्पष्ट करेंगे और घर वालों की बात को भी महत्व देंगे। संयमित व्यवहार और धैर्य से ही संबंधों की मजबूती बनी रहेगी। हेल्थ – थकान, आंखों में भारीपन और नींद की कमी परेशान कर सकती है। पानी कम पीने से कमजोरी और सुस्ती बढ़ सकती है। पाचन बिगड़ने पर गैस, भारीपन और सिरदर्द जैसी परेशानी हो सकती है। माइग्रेन या ब्लड प्रेशर वाले लोग विशेष सावधानी रखें। छोटी जांच, नियमित फॉलोअप या दवा को टालना ठीक नहीं होगा। जैसे ही दिनचर्या संभलेगी, ऊर्जा लौटने लगेगी और शरीर हल्का महसूस होगा। संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम इस महीने बहुत जरूरी रहेगा।

तुला – पॉजिटिव – इस महीने नई सक्रियता आएगी और अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। मन में भरोसा बढ़ेगा और फैसलों में स्थिरता आएगी। घर में हंसी-मजाक का माहौल बनेगा, जिससे तनाव कम होगा। खर्च और बचत दोनों पर आप पहले से ज्यादा सजग रहेंगे। वाहन, प्रॉपर्टी या किसी जरूरी खरीद से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है। पुराने रिश्तों में गर्माहट लौटेगी और किसी करीबी से बातचीत आपको भावनात्मक संतुलन देगी। नियमित प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा और आत्मविश्वास पूरे महीने मजबूत बना रहेगा। नेगेटिव – आलस और टालमटोल के कारण कोई जरूरी अवसर हाथ से निकल सकता है। जिम्मेदारियों का दबाव कुछ दिनों तक भारी महसूस होगा। घर में पीढ़ियों की सोच का अंतर सामने आ सकता है, जिसे बहुत शांत तरीके से संभालना होगा। बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल के उपयोग पर ध्यान देना जरूरी होगा। आमदनी और खर्च का संतुलन बिगड़ा, तो चिंता बढ़ सकती है। शिकायत करने के बजाय समाधान की दिशा चुनना जरूरी रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में सुधार करने की नौबत ला सकता है।

करियर – लाभ के अवसर बनेंगे, खासकर जमीन, निर्माण, इंटीरियर, रियल एस्टेट और ग्राहक सेवा से जुड़े लोगों के लिए समय उपयोगी रह सकता है। किसी नई योजना पर काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी पक्की करें। अधूरी जानकारी या अधूरे कागज के आधार पर किया गया सौदा नुकसान दे सकता है। मार्केटिंग, नेटवर्किंग और ग्राहक व्यवहार पर ध्यान बढ़ाना लाभ देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कामकाज ठीक रहेगा और मेहनत भी दिखाई देगी। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को अच्छा अनुभव और आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। फाइल, डेटा और रिकॉर्ड सही रखना जरूरी होगा। परिवार – परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच छोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन बातचीत से स्थिति संभल जाएगी। पुरानी बातों को बार-बार उठाने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में बाहरी दखल से दूरी रखें और जो बात आपके और साथी के बीच है, उसे निजी ही रहने दें। अविवाहित लोग खुद को और सामने वाले को अच्छी तरह समझने की कोशिश करेंगे। सही साथी की पहचान समय लेकर करना ही बेहतर रहेगा। धैर्य से लिया गया फैसला रिश्तों के लिए फायदेमंद रहेगा। हेल्थ – मौसम बदलने से एलर्जी, त्वचा में खुजली, रैशेज या हल्का संक्रमण परेशान कर सकता है। पेट हल्का रखें और ताजा घर का भोजन लें। तला-भुना, बहुत मसालेदार और बासी भोजन कम करें। जिन लोगों को पुरानी समस्या है, वे दवा समय पर लें। घर के बुजुर्गों की सेहत को नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। जरूरत पड़ने पर जांच जरूर कराएं। रोज की वॉक, पर्याप्त पानी और पूरी नींद आपको संतुलित रखेगी। काम के बीच आराम भी उतना ही जरूरी रहेगा।

वृश्चिक – पॉजिटिव – महीने का दूसरा हिस्सा खास तौर पर अनुकूल रह सकता है। आप अपनी बात साफ, मजबूत और प्रभावी तरीके से रख पाएंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी शुभचिंतक, वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की प्रेरणा आपको लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी। व्यस्तता के बीच अपने लिए थोड़ा समय निकालना मानसिक राहत देगा। अगर किसी जरूरत के लिए ऋण, सहायता या आर्थिक सहयोग की कोशिश चल रही है, तो उसमें काम बन सकता है। धार्मिक कार्यक्रम, पूजा या आध्यात्मिक गतिविधि में शामिल होने से मन को शांति मिलेगी। विद्यार्थियों का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा और परिणामों में सुधार दिखाई देगा। नेगेटिव – भावनाओं की तीव्रता कई बार निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकती है। आवेश में कही गई बात या जल्दी में लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले ठहरना जरूरी होगा। जरूरत से ज्यादा खुद में डूबे रहना रिश्तों में दूरी पैदा कर सकता है। जोखिम वाला निवेश, सट्टा, शॉर्टकट या बिना जांच का आर्थिक कदम नुकसान दे सकता है। घर के बुजुर्गों की देखभाल और उनकी जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। महीने के अंतिम दिनों में निजी कामों में हल्का व्यवधान आ सकता है, लेकिन धैर्य रखेंगे तो स्थिति संभल जाएगी।

करियर – कार्य क्षेत्र में व्यवस्था बनी रहेगी, बस हर काम रणनीति और समय के हिसाब से करना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन इस समय सही दिशा देगा। नया काम, नई साझेदारी या विस्तार की सोच चल रही है, तो परिणाम अनुकूल मिल सकते हैं। हालांकि प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। किसी जरूरी निर्णय को बहुत देर तक टालना ठीक नहीं रहेगा। करियर शुरू कर रहे युवा अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का सीनियर और जूनियर दोनों से तालमेल अच्छा रहेगा। टीम के सहयोग से लक्ष्य पूरे होंगे और आपकी छवि मजबूत बनेगी। परिवार – व्यस्तता के कारण घर को थोड़ा कम समय मिल सकता है, इसलिए संवाद बनाए रखना जरूरी होगा। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था, समय या जिम्मेदारियों को लेकर हल्का मतभेद हो सकता है, लेकिन शांत बातचीत से हल निकल आएगा। प्रेम संबंध को विवाह तक ले जाने की सोच है, तो परिवार की सहमति के संकेत मिल सकते हैं। विवाह के बाहर के आकर्षण से दूरी रखना ही बेहतर होगा। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता शुरू होने की संभावना है। सम्मान, मर्यादा और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ेंगे, तो संबंध टिकाऊ बनेंगे। हेल्थ – मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव, दर्द, जकड़न या बदन भारी रहने की शिकायत हो सकती है, इसलिए ठंड, धूल और लापरवाही से बचें। तनाव और थकान का असर सीधे शरीर पर दिखेगा, इसलिए काम के बीच आराम बहुत जरूरी रहेगा। योग, ध्यान और हल्का व्यायाम राहत देंगे। अपनी पसंद के काम, संगीत, पढ़ाई या शौक के लिए समय निकालना मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी रहेगा। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और हल्का भोजन लें। दवा, जांच या डॉक्टर की सलाह को टालना ठीक नहीं होगा।

धनु – पॉजिटिव – इस महीने अपनी पर्सनैलिटी, दिनचर्या और काम करने के तरीके को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान रहेगा, और इसका अच्छा लाभ भी मिलेगा। शुरुआत में छोटी या लंबी यात्रा का योग बन सकता है, जो सुखद और उपयोगी दोनों रहेगी। परिवार के साथ खरीदारी, घर की जरूरतों या व्यवस्था पर समय लगेगा। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन आय बनी रहने से संतुलन बना रहेगा। किसी निजी संपर्क, परिचित या रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी। किसी मांगलिक आयोजन, निमंत्रण या शुभ अवसर से भी मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव – भावनाओं में बहने के बजाय व्यावहारिक होकर काम करना ज्यादा लाभ देगा। अफवाहों, अधूरी जानकारी और दूसरों की बातों के असर से दूर रहें। ज्यादा सोच-विचार के कारण कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं, इसलिए समय पर फैसला लेना जरूरी होगा। कागजात, मोबाइल, चाबी या जरूरी सामान संभालकर रखें, क्योंकि खोने या गुम होने की आशंका है। उच्च शिक्षा, पढ़ाई या प्रतियोगी तैयारी कर रहे लोगों का ध्यान बीच-बीच में भटक सकता है। जोखिम भरे निवेश, जल्दबाजी वाले खर्च और बिना योजना के फैसलों से बचना होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान, पूजा या शांत गतिविधियों में समय देना उपयोगी रहेगा।

करियर – कारोबार में गति थोड़ी धीमी रह सकती है, इसलिए नई शुरुआत के बजाय पुराने काम को मजबूत करना ज्यादा सही रहेगा। ऑनलाइन माध्यम, सोशल प्लेटफॉर्म, डिजिटल संपर्क और दूर के लोगों से जुड़ाव आगे चलकर लाभ देंगे। किसी ऑर्डर, प्रोजेक्ट या व्यापारिक योजना के लिए पूंजी की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए शर्तें और भुगतान व्यवस्था साफ रखें। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट अच्छे से पूरा करेंगे और पुरानी दिक्कतें कम होंगी। सहकर्मी के साथ अनावश्यक बहस से बचना होगा, नहीं तो छवि पर असर पड़ सकता है। धैर्य रखें और हर जरूरी बात लिखित रूप में तय करें। परिवार – घर में सामंजस्य बना रहेगा और जीवनसाथी की सलाह से कई फैसले आसान हो जाएंगे। साथ समय बिताने से रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में अच्छा समय मिलेगा और परिवार की स्वीकृति मिलने की संभावना भी बन सकती है। रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले जिम्मेदारी और व्यवहारिक पक्ष को समझना जरूरी होगा। विवाह के बाहर का आकर्षण मान-सम्मान और घर की शांति दोनों पर असर डाल सकता है, इसलिए दूरी रखें। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता सही दिशा में बढ़ने के संकेत दे सकता है। हेल्थ – तनाव, उदासी और मौसम से जुड़ी परेशानी से बचाव जरूरी रहेगा। खानपान साफ, हल्का और संतुलित रखें। बाहर का तला-भुना, बहुत मसालेदार और अनियमित भोजन कम करें। वरिष्ठ लोगों को पुरानी समस्या में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन दवा और जांच जारी रखना जरूरी होगा। योग, प्राणायाम और हल्का व्यायाम नियमित करने से लाभ मिलेगा। नींद पूरी होगी, तो ऊर्जा भी बनी रहेगी। स्क्रीन टाइम कम करना और पर्याप्त पानी पीना जरूरी होगा। व्यवस्थित दिनचर्या से मन भी शांत रहेगा और शरीर भी सक्रिय बना रहेगा।

मकर – पॉजिटिव – इस महीने हलचल बनी रहेगी, लेकिन सही जानकारी, समझदारी और अच्छे संपर्कों की वजह से काम आसान होते जाएंगे। बातचीत की कला से आप कई उलझे हुए मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। नए विचार आगे बढ़ेंगे और लोग आपकी सोच की सराहना करेंगे। महिलाएं घर और काम के बीच अच्छा संतुलन बना पाएंगी। मित्रों और परिवार के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे मन को सहारा मिलेगा। छोटी यात्राएं उपयोगी रहेंगी और कई जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। पूरे महीने आपकी सक्रियता ही आपको आगे ले जाएगी। नेगेटिव – अतिरिक्त खर्च का दबाव बन सकता है, इसलिए पहले से बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में दुविधा हो, तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना ठीक रहेगा। संपत्ति, जमीन या कागजों से जुड़े विवाद में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पड़ोसियों या आसपास के लोगों से बातचीत में शब्दों का खास ध्यान रखें। युवाओं को करियर, पढ़ाई और लक्ष्य पर फोकस बढ़ाना होगा। काम का दबाव शरीर और मन दोनों को थका सकता है, इसलिए समय बांटकर चलना ही बेहतर रहेगा। हर काम अपने समय पर होगा, इसलिए धैर्य जरूरी है।

करियर – लगातार प्रयास से कामकाज में राहत मिलेगी और नए अवसर सामने आएंगे। जहां लाभ की संभावना हो, वहां पहल जरूर करें, लेकिन बिना जांच कोई बड़ा कदम न उठाएं। नेटवर्किंग, नए संपर्क और व्यावसायिक रिश्तों से फायदा मिल सकता है। निवेश या साझेदारी के मामलों में सतर्कता जरूरी होगी। दफ्तर में सीनियर का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण बैठक, प्रस्तुति या जिम्मेदारी का मौका भी मिल सकता है। साझेदारी में काम हो, तो शर्तें लिखित रखना जरूरी होगा। आपकी स्थिरता और व्यावहारिक सोच करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगी। परिवार – घर वालों को समय कम देने से हल्की नाराजगी हो सकती है, इसलिए रोज थोड़ा समय परिवार को देना जरूरी होगा। बातचीत से गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते सहज बनेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम, पूजा, समारोह या मिलने-जुलने की तैयारी हो सकती है। पुराने मनमुटाव को सुलझाने का अच्छा अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और भावनात्मक भरोसा बढ़ेगा। भावनाएं तेज होने पर भी भाषा संयमित रखें। आपके व्यवहार की नरमी रिश्तों को ज्यादा मजबूत बनाएगी। हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सर्दी, खांसी, एलर्जी या मौसम बदलने से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है। मौसम के अनुसार देखभाल करें और भीड़भाड़ से बचें। कमजोरी लगे, तो पौष्टिक भोजन और आराम बढ़ाएं। संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ध्यान, योग और श्वास अभ्यास तनाव कम करेंगे। नींद बिगड़ने न दें। हल्की सैर, स्ट्रेचिंग और नियमित दिनचर्या इस महीने सेहत को संतुलित रखेगी।

कुंभ – पॉजिटिव – ग्रहों का गोचर आपके लिए भाग्योदय जैसी स्थिति बना सकता है। अब धीरे-धीरे महसूस होगा कि हालात आपके नियंत्रण में आने लगे हैं। पिछले समय से अटके कामों में हलचल दिखेगी और कई पुराने मामले आगे बढ़ेंगे। आप अपने विचार खुलकर रखेंगे और लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभ, मान-सम्मान और नई दिशा दे सकती है। यदि स्थान परिवर्तन, नई पोस्टिंग, नए शहर या किसी बदलाव की योजना चल रही है, तो उससे जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का समय अनुकूल है। युवा अपनी व्यावहारिक सोच से सपनों को हकीकत की ओर ले जाने में सफल रहेंगे। नेगेटिव – अपरिचित लोगों से जुड़ने से पहले उनके स्वभाव और इरादे को समझना जरूरी होगा। स्वार्थी मित्रों या गलत सलाह देने वालों से दूरी रखें। आत्ममंथन के लिए भी थोड़ा समय निकालें। अधिक आत्मविश्वास कई बार जल्दबाजी का कारण बन सकता है। हर काम तुरंत पूरा करने की इच्छा तनाव बढ़ा सकती है। दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद रखने पर निराशा मिल सकती है। घूमने-फिरने, शौक, फैशन या आराम की चीजों पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। समय और पैसे दोनों का संतुलन बनाए रखना इस महीने बहुत जरूरी रहेगा।

करियर – कामकाज के लिहाज से यह समय सक्रिय, तेज और अवसरों से भरा रहेगा। मार्केटिंग, नेटवर्किंग, ऑनलाइन काम, डिजिटल प्लेटफॉर्म और नए लोगों से जुड़ाव से अच्छा लाभ मिलेगा। किसी भी कागजी काम, समझौते या फाइल को बिना पढ़े साइन करना ठीक नहीं रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मिलकर नई व्यावसायिक जानकारी मिल सकती है और काम की गति बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी, बड़ा प्रोजेक्ट या अहम भूमिका मिल सकती है। आपकी मेहनत साफ दिखाई देगी और वरिष्ठ अधिकारी भरोसा करेंगे। पदोन्नति, वेतन वृद्धि या विशेष पहचान के संकेत हैं, इसलिए समर्पण बनाए रखें। परिवार – परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपको काम पर बेहतर ध्यान देने में मदद करेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है और कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। दोस्तों का साथ मानसिक सुकून देगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। जो लोग लंबे समय से रिश्ते में हैं, वे भविष्य की योजना पर गंभीरता से सोच सकते हैं। घर का वातावरण सहयोगी रहेगा, जिससे मन हल्का और सकारात्मक बना रहेगा। हेल्थ – सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी, लेकिन भागदौड़ बढ़ने से थकान महसूस हो सकती है। जरूरत से ज्यादा काम लेने पर सिरदर्द, तनाव या मानसिक दबाव बढ़ सकता है। पैरों में दर्द, कमजोरी या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आराम, हल्का व्यायाम और संतुलित खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा। अपनी रुचि के काम, मित्रों से बातचीत और थोड़ा आराम मानसिक संतुलन बनाए रखेगा। रोज थोड़ा समय खुद के लिए निकालेंगे, तो सोच और शरीर दोनों बेहतर रहेंगे।

मीन – पॉजिटिव – इस महीने आपकी बातचीत की शैली, समझदारी और शांत सोच से कई काम बनते नजर आएंगे। नए विचार आएंगे और आप उन्हें लागू करने की ईमानदार कोशिश भी करेंगे। परिवार और मित्रों के साथ संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी और उनका सहयोग काम आएगा। संपत्ति, बंटवारे या किसी पुराने पारिवारिक मामले पर बातचीत से आगे बढ़ने की संभावना है। किसी समस्या से घबराने के बजाय उसका हल ढूंढने की आदत इस समय आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगी। छोटे सफर, ऑफिस के काम से जुड़ी यात्रा या जरूरी दौड़-भाग लाभ दे सकती है। मेहनत का असर साफ दिखाई देगा और मन में उत्साह बना रहेगा। नेगेटिव – कुछ मामलों में असमंजस बना रह सकता है और फैसले लेने में देर हो सकती है। लोन, उधार या वित्तीय मदद लेने की स्थिति बने, तो जरूरत से ज्यादा बोझ न लें। बच्चों की पढ़ाई, करियर या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन सही सलाह से स्थिति संभल जाएगी। पड़ोसियों, परिचितों या आसपास के लोगों से बातचीत में सावधानी रखनी होगी, क्योंकि छोटी बात गलतफहमी में बदल सकती है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला उलटा पड़ सकता है। युवाओं को गलत संगति और भ्रमित करने वाले लोगों से दूरी रखनी होगी, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

करियर – कामकाज में नए अवसर सामने आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू करने, काम का विस्तार सोचने और संपर्क बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। साझेदारी में काम हो, तो शर्तें साफ रखें और हर बात लिखित रूप में तय करें। नेटवर्किंग और नए संपर्क इस महीने बड़ा फायदा दे सकते हैं। निवेश के मामलों में सतर्क रहें और तुरंत फैसला न लें। सरकारी नौकरी या जिम्मेदार पद पर काम करने वाले लोग किसी भी तरह का जोखिम न लें और नियमों का पालन करें। बड़े अधिकारियों, प्रभावशाली लोगों या अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बढ़ेगा, तो आगे का रास्ता आसान होगा। परिवार – घर-परिवार को समय थोड़ा कम मिल सकता है, लेकिन तालमेल बना रहेगा। परिवार में कोई शुभ काम, समारोह, पूजा या मिलन की बात बन सकती है। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और पुराने मतभेद कम हो सकते हैं। साथी के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा, लेकिन गुस्से में कटु शब्द बोलने से बचना होगा। मनोरंजन से जुड़ी छोटी यात्रा भी संभव है। अगर रिश्ते में कोई पुरानी नाराजगी है, तो इस महीने बातचीत से उसे काफी हद तक साफ किया जा सकता है। धैर्य, नरमी और समझदारी से बात करेंगे, तो रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – पेट से जुड़ी परेशानी जैसे एसिडिटी, कब्ज, गैस या बदहजमी हो सकती है। खाने में तला-भुना, बहुत मसालेदार और अनियमित भोजन कम करना जरूरी होगा। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और भोजन का समय तय रखें। कोई इलाज, जांच या सर्जरी की बात चल रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, सही देखभाल से सुधार होगा। काम के बीच थोड़ा आराम जरूर निकालें। योग, हल्की वॉक, श्वास अभ्यास और ध्यान मानसिक स्थिरता भी देंगे। प्राकृतिक उपाय, सादा भोजन और नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *