ये गलती बेबी पर पड़ सकती है भारी…बच्चा पैदा होने के बाद भूलकर भी न करें ऐसा काम, वरना बाद में पड़ेगा पछताना

Last Updated:

Newborn Baby Care : डॉ. आस्था भट्ट ने बताया कि छह माह तक बच्चों को काजल, मालिश, अन्य दूध या पानी देने से बचें, नारियल तेल बेहतर है, सरसों तेल और रगड़ना नुकसानदेह हो सकता है.

मुकेश पांडेय/मिर्जापुर : गांव में बच्चा पैदा होने के बाद दादी और नानी के नुस्खों का प्रयोग होता है. चाहे बच्चे की मालिश करना हो या ताकत के लिए दूध पिलाना हो. हालांकि, यह बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है. मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर ने बच्चों के पैदा होने के बाद छह महीने तक सावधानियां बरतने की सलाह दी है. डॉक्टर ने कहा कि पैदा हुए बच्चे को काजल लगाने, मालिश करने, दूध या पानी पिलाने से बचना चाहिए. इससे दिक्कतें हो सकती हैं.

मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था भट्ट ने लोकल 18 से बताया कि दादी और नानी के कुछ नुस्खें सही होते होंगे, लेकिन कुछ नुस्खें नुक्सानदेह होते हैं. ऐसे में इन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर कोई बच्चा पैदा हुआ हो और 28 दिन से कम का हो तो उसे काजल नहीं लगाना चाहिए. इससे आंख में इंफेक्शन हो सकता है.  इसमें मौजूद केमिकल बेहद हानिकारक होते हैं. आंख से नाक को जोड़ने वाली नली भी ब्लॉक हो जाती है. इससे आंख से पानी गिरने जैसी समस्या हो जाती है. बच्चों को कई बार नहलाने से भी बचना चाहिए. ठंड में बार-बार बच्चों का कपड़ा उतारकर मालिश नहीं करना चाहिए.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

डॉ. आस्था भट्ट ने बताया कि दादी और नानी घरों पर सरसों के तेल से मालिश करती हैं. सरसों की बजाय नारियल के तेल का प्रयोग करना चाहिए. बच्चों को रगड़ना नहीं चाहिए. इससे शरीर के अंगों में विकार होने की समस्या रहती है. सिर पर बने गड्ढे पर भी तेल नहीं लगाना चाहिए. यह बहुत ही संवेदनशील जगह होता है. इससे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से मस्तिष्क पर असर पड़ सकता है. वहीं, दिमाग का विकास रुकने का भी खतरा अधिक रहता है. छह माह से कम उम्र के बच्चों को मां का दूध पिलाना चाहिए. अन्य दूध पिलाने से बचना चाहिए.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये गलती बेबी पर पड़ सकती है भारी, बच्चा पैदा होने के बाद न करें ऐसा काम

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *