Last Updated:
Constipation care tips : भले आपके पास सब कुछ हो लेकिन पेट साथ नहीं दे रहा, तो सब बेकार. कब्ज ऐसी ही बीमारी है. इसे हम खुद बुलाते हैं और परेशानी बढ़ने पर किसी तरह छुटकारा पाना चाहते हैं, जो इतना आसान नहीं.
क्यों होता है कब्ज
सुल्तानपुर की आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नेहा गोयल लोकल 18 से कहती हैं कि कब्ज कोई बीमारी नहीं है, बल्कि यह एक तरह का डिसऑर्डर है, जो हमारे खान-पान की असंतुलित दिनचर्या की वजह से हो जाता है. कब्ज उन्हीं लोगों को होता है जो या तो जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या वह एक तय समय से अधिक अंतराल पर खाना खाते हैं. ऐसे में उन्हें कब्ज की समस्या होने लगती है.
ये रही देसी ट्रिक
डॉ. नेहा के अनुसार, कब्ज की बीमारी में हमें कुछ फलों का सेवन करना चाहिए. यदि हम प्रतिदिन 200 से 300 ग्राम का पपीता खाएं तो यह कब्ज की समस्या से निदान दिलाता है. अगर पका पपीता मिल जाए तो यह और अधिक फायदेमंद होता है. इसके अलावा हम देसी देसी नुस्खा भी अपना सकते हैं. कब्ज की समस्या से निपटने के लिए हमें रात में एक चम्मच अजवाइन, जीरा और सौंफ को भिगोकर रख देना चाहिए और सुबह-सुबह इन तीनों चीजों को छानकर उसका पानी पी लें. इन तीनों का भिगोने से निकला हुआ पानी कब्ज की समस्या के लिए रामबाण इलाज है. सबसे खास बात है इस नुस्खे का कोई साइड इफेक्ट नहीं है.