जड़ी-बूटियों की रानी है ये औषधि! महिलाओं के लिए वरदान और पुरुषों की कमजोरी का है काल, जानें इस टॉनिक के फायदे

Last Updated:


Health Benefits of Shatavary : आयुर्वेद में शतावरी एक ऐसी जड़ी बूटी है. जो दर्जनों बीमारियों के लिए काल कही जा सकती है. यह प्रजनन क्षमता से लेकर इम्यूनिटी तक कई बीमारियों में फायदेमंद होती है. अगर शतावरी का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए शरीर को कई बीमारियों से तो बचाएगा ही, अन्य भी कई फायदे होंगे. आइए इसके बारे में डॉक्टर से जानते हैं.

शतावरी हेल्केथ के लिए एक अत्यंत लाभकारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, तनाव कम करने और पाचन में सुधार करने में मदद करती है. यह पुरुष और महिलाओं में में यौन स्वास्थ्य, शक्ति और स्टेमिना बढ़ाने के साथ-साथ हार्मोनल संतुलन को भी बेहतर बनाती है. इसका नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत करने और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायता करता है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

एक्सपर्ट डॉ गीतिका शर्मा ने बताया कि शतावरी, जिसे जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है महिलाओं की कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान है . हार्मोनल संतुलन और प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए शतावरी प्रमुख आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. यह महिलाओं में एस्ट्रोजन स्तर को संतुलित करती है जिससे मासिक धर्म को नियमित होती है. इसलिए जिन महिलाओं को पीरियड्स संंबंधी समस्याएं हैं, उनके लिए शतावरी बेहद फायदेमंद साबिक हो सकती है. इतना ही नहीं शतावरी में मौजूद गुण महिलाओंं में अंडाशय के कार्य में सुधार करती है और गर्भाशय को मजबूत बनाकर गर्भधारण की संभावना बढ़ाती है. इसलिए यह हर मामलों में महिलाओं के लिए सुपर टॉनिक है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शतावरी पुरुषों के लिए भी कम फायदेमंद नहीं है. शतावरी पुरुषों में कमजोरी और थकान को दूर करती है.  शतावरी ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो मुख्य रूप से पुरुष प्रजनन क्षमता, कामेच्छा, शारीरिक शक्ति, सहनशक्ति और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को संतुलित करने में मदद करती है. यह तनाव को कम करने और समग्र जीवन शक्ति बढ़ाने में सहायक मानी जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शतावरी पाचन और इम्युनिटी के लिए एक शक्तिशाली आयुर्वेदिक औषधि है. यह पाचन एंजाइमों को बढ़ाकर गैस, कब्ज और एसिडिटी दूर करती है. जबकि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत करते हैं. यह पेट को ठंडक प्रदान करने के साथ-साथ कमजोरी दूर करने और तनाव कम करने में भी सहायक है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शतावरी हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह हार्ट के लिए टॉनिक का काम करती है. शतावरी  खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने, रक्तचाप को नियंत्रित करने,  ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में सहायक है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शतावरी मेंटल हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है. जिस व्यक्ति को तनाव, एंग्जायटी और शारीरिक थकान है, उनके लिए यह शक्तिशाली आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है. यह एडाप्टोजेन के रूप में कार्य करती है. जो मानसिक व शारीरिक दबाव को संतुलित करती है. नसों को आराम देती है और नींद की गुणवत्ता सुधारती है.

Moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

शतावरी वैसे तो कई बीमारियों में फायदेमंद होती है. लेकिन इसका सेवन चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए. क्योंकि यह आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है. बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए.

homelifestyle

जड़ी-बूटियों की रानी है ये औषधि! महिलाओं के लिए वरदान और पुरुषों की संजीवनी

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *