Last Updated:
जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) के अनुसार, पुनर्नवा एक महत्वपूर्ण औषधीय पौधा है जिसमें अनेक स्वास्थ्यवर्धक गुण पाए जाते हैं. यह विशेष रूप से लीवर की समस्या, जौंडिस, अपच या पाचन संबंधी परेशानियों में फायदेमंद माना जाता है. इसके पत्तियों का रस निकालकर सेवन करने से शरीर को राहत मिलती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है.
बाराबंकी. प्रकृति ने मानव जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई अनमोल औषधीय पौधे दिए हैं, जिनका सदियों से विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोग होता रहा है. ऐसे बहुमूल्य औषधीय पौधों में से एक है पुनर्नवा, जिसे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही पुनर्नवा का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता रहा है. यह पौधा आमतौर पर घरों के आसपास, खेतों की मेड़ों, खाली ज़मीन या सड़क किनारे स्वाभाविक रूप से उग जाता है. आयुर्वेद के अनुसार, पुनर्नवा का हर हिस्सा औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जिसका उपयोग कई बीमारियों से बचाव और उपचार में किया जा सकता है.
आयुर्वेद के अनुसार पुनर्नवा का पौधा शरीर की कई गंभीर बीमारियों में लाभकारी माना गया है. यह लिवर की समस्या, जौंडिस, अपच, एलर्जी, कमजोर इम्यूनिटी, गठिया और किडनी जैसी बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करता है. नियमित उपयोग से यह हमारे स्वास्थ्य को मजबूती और प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है. जिला अस्पताल बाराबंकी के चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा (एमडी मेडिसिन) के अनुसार, पुनर्नवा एक बहुमूल्य औषधीय पौधा है जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं.
डॉ. वर्मा बताते हैं कि:
1) अगर किसी को लीवर की समस्या, जौंडिस या अपच की समस्या है, तो पुनर्नवा की पत्तियों का रस निकालकर सेवन करने से काफी फायदा होता है.
2) किडनी की समस्या वाले लोग भी इसके रस का उपयोग कर सकते हैं.
3) जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है या अक्सर सर्दी-जुकाम रहता है, वे पत्तियों के रस को शहद के साथ लें तो लाभकारी होता है.
4) गठिया, खून की कमी, सांस संबंधी समस्याएं या एलर्जी वाले लोगों को भी इसके पत्तियों का सेवन करना चाहिए.
5) शरीर में घाव या सूजन होने पर भी इसकी पत्तियों का जूस लाभ पहुंचाता है.
सावधानी:
जिन लोगों को गंभीर बीमारियां हैं और उनका इलाज लंबे समय से चल रहा है, उन्हें पुनर्नवा का उपयोग नहीं करना चाहिए.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें