गजब है यह औषधीय पौधा… जानिए कौन सा है और कैसे देता है कई बीमारियों में राहत

Last Updated:

धतूरा का पौधा प्रकृति की एक अनमोल देन है. सही मात्रा और तरीके से उपयोग करने पर यह कई समस्याओं जैसे दर्द, त्वचा रोग, दमा और बालों की समस्याओं में राहत देता है. हालांकि, यह पौधा जहरीला भी होता है, इसलिए इसका उपयोग पूरी सावधानी और विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए.

गोंडा: धतूरा का पौधा एक ऐसा वनस्पति पौधा है, जिसे भारत में वर्षों से औषधीय रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसे कई लोग जहरीला मानते हैं, क्योंकि इसकी अधिक मात्रा शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है. लेकिन, सही मात्रा और सही तरीके से उपयोग करने पर यह कई बीमारियों में बेहद लाभकारी माना जाता है. आयुर्वेद और ग्रामीण इलाज में धतूरा आज भी एक महत्वपूर्ण जड़ी-बूटी के रूप में प्रयोग होता है.

धतूरा

लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि धतूरा मुख्य रूप से सफेद, काले और बैंगनी फूलों वाली किस्मों में पाया जाता है. इसके पत्ते, बीज, फल और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं. हालांकि यह पौधा देखने में साधारण लगता है, लेकिन औषधीय गुणों के मामले में यह बेहद खास है.

दर्द

दर्द और सूजन में कारगर: धतूरा के पत्तों में प्राकृतिक दर्दनाशक और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसके पत्तों को गरम करके गठिया, जोड़ों के दर्द, सूजन या मोच वाली जगह पर बांधते हैं, जिससे दर्द में काफी राहत मिलती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दमा

दमा और सांस की समस्या में फायदा: धतूरा के सूखे पत्तों का धुआं पुराने समय में दमा (अस्थमा) के मरीजों को दिया जाता था. माना जाता था कि इससे सांस की नली खुलती है और सांस लेने में राहत मिलती है. हालांकि आज डॉक्टर किसी भी तरह की धूम्रपान विधि की सलाह नहीं देते, लेकिन आयुर्वेद में धतूरा को सांस संबंधी समस्याओं में उपयोगी माना गया है.

त्वचा

त्वचा रोगों में राहत: धतूरा के बीजों और पत्तों से बने लेप का उपयोग फुंसियों, घाव, खुजली और त्वचा के संक्रमण में किया जाता है. इसके रोगाणुरोधी गुण त्वचा को साफ और संक्रमण मुक्त करने में मदद करते हैं. कई हर्बल दवाइयों में भी धतूरा का अर्क मिलाया जाता है.

बालों

बालों के झड़ने में राहत: धतूरा के पत्तों का तेल सिर की त्वचा पर लगाने से रूसी, खुजली और बाल झड़ने की समस्या में राहत मिलती है. यह बालों को मजबूत बनाने और सिर की त्वचा को साफ रखने में भी मदद करता है.

दांत का दर्द

दांत दर्द में फायदेमंद: वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि धतूरा के पत्तों को हल्का गर्म करके गाल पर रखने से दांत दर्द में आराम मिलता है. इसकी गर्माहट और प्राकृतिक गुण नसों को राहत देते हैं और दर्द कम करते हैं.

धतूरा

धतूरा जितना औषधीय है, उतना ही अधिक मात्रा में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसके बीज, फल और पत्तों में ट्रोपेन एल्कलॉइड्स नामक पदार्थ होते हैं, जो अधिक सेवन करने पर शरीर के लिए खतरनाक हो सकते हैं. इसलिए इसे बिना जानकार वैद्य या डॉक्टर की सलाह के सीधे इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जहर कम करने के उपाय: संशोधन के लिए बीजों को लगभग 24 घंटे गोमूत्र में भिगोकर रखना चाहिए, जिससे जहर की मात्रा कम हो जाती है. वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि इसका प्रयोग बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गजब है यह औषधीय पौधा… जानिए कौन सा है और कैसे देता है कई बीमारियों में राहत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *