लिवर को डिटॉक्स करेगा ये जूस, फैटी लिवर से भी होगा बचाव, जानें फायदे

लिवर शरीर का एक बेहद ही महत्वपूर्ण अंग है. यह लगभग 50 से भी अधिक काम करता है. ऐसे में इसमें कोई परेशानी आ जाए तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. आजकल लोग बाहर का फास्ट फूड अधिक खाना पसंद करते हैं. घर में खाना बनाने के लिए समय नहीं तो कुछ भी रेडी टू ईट खा लिया. ऐसे में लिवर को अगर बार-बार अनहेल्दी फूड्स मिलेगा तो वो बीमार होने लगेगा. बात चाहे हॉर्मोन के उत्पादन की हो या फिर प्रोटीन के संश्लेषण की, लिवर के बिना कई ऐसे कार्य हैं, जिन्हें शरीर करने में असमर्थ है. हालांकि, खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लिवर पर दबाव पड़ने लगता है.

कुछ चीजें लिवर को पहुंचाती हैं नुकसान

शराब और अधिक प्रोटीन का सेवन करने वाले लोग लिवर के कार्यभार को बढ़ा देते हैं. ऐसे में लिवर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, लेकिन आयुर्वेद में लिवर की कार्यक्षमता को सही करने के कई तरीके बताए गए हैं. आज जिसे देखो वह किसी न किसी लिवर की समस्या से ग्रस्त है. इसमें फैटी लिवर बेहद कॉमन समस्या बनती जा रही है. खराब खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या बढ़ती है. हालांकि, आयुर्वेद में कुछ ऐसे तरीके बताए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिवर को डिटॉक्स करके, इसमें मौजूद टॉक्सिन, फैटी पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं और लिवर को हेल्दी रख सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

लिवर को डिटॉक्स करेगा ये मिक्स जूस

-इसके लिए आप एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक पिएं जो आपके लिवर को साफ करेगा. शरीर को भी लाभ पहुंचाएगा. इस जूस को बनाने के लिए आपको चाहिए गाजर, सेब, चकोतरा और पुदीना. इन्हें अच्छी तरह से धोकर छोटे टुकड़ों में काटें. मिक्सी में डालकर जूस बना लें. जूस में चीनी या नमक नहीं डालना है. इसे आप सुबह उठने के बाद खाली पेट ही पिएं.

-गाजर लिवर के लिए हेल्दी माना गया है. यह लिवर की कोशिकाओं को मजबूती देती है. डैमेज होने से बचाती है. इसके साथ ही लिवर पर पड़ रहे अत्याधिक तनाव को भी कम करती है. सेब में मौजूद गुण लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को नए सिरे से बनने में भी मददगार है. चकोतरा लिवर में एंजाइम को बढ़ाता है, जो प्रोटीन के पाचन और संश्लेषण में सहायता देता है.

-पुदीना, सिर्फ स्वाद को बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि लिवर में होने वाली रुकावटों को भी कम करता है. कुल मिलाकर यह जूस लिवर को नई ताजगी और काम करने की ऊर्जा देगा. यह जूस न केवल फैटी लिवर बल्कि पीलिया में भी लाभकारी है. रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन कई लाभ दे सकता है.

-लिवर को हेल्दी रखने और डिटॉक्सिफाई करने के लिए आप जितना हो सकते हरी सब्जियां, घर का बना खाना, फल आदि खाएं. हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट और क्लोरोफिल अधिक होता है, जो लिवर को डिटॉक्स करते हैं. शाम और रात में न खाएं या फिर हल्का भोजन ही करें. भूख लगे तो हल्का कुछ जैसे खिचड़ी, सूप आदि ले सकते हैं.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *