ये है दुनिया का सबसे महंगा नमक! जिसमें कूट-कूट कर भरे हैं मिनरल्स, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Last Updated:

Bamboo Salt Health Benefits: बैंबू सॉल्ट दुनिया का सबसे महंगा नमक है जिसकी कीमत करीब 30 हज़ार प्रति किलो तक जाती है. इसे 9 बार बांस की डंडी में भरकर जलाया जाता है और इसमें 80 से ज्यादा मिनरल्स पाए जाते हैं. सेहत और औषधीय गुणों के कारण इसे हेल्थ कॉन्शियस लोग खूब पसंद करते हैं. उत्तराखंड का बांस एंव रेशा विकास बोर्ड और जायका भी मिलकर इसे तैयार कर रहे हैं. जानें कैसे होता है तैयार…

Bamboo Salt कोरियन परंपरा से जुड़ा हुआ एक खास तरह का नमक है. इसे सामान्य समुद्री नमक से अलग तरह से तैयार किया जाता है. समुद्री नमक को बांस की लंबी डंडियों में भरकर मिट्टी से ढका जाता है और फिर उसे कई बार बहुत तेज़ तापमान पर भूनते हैं. इस प्रोसेस के कारण नमक के अंदर मौजूद (Bamboo Salt health benefits) खनिज और औषधीय गुण और भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाते हैं. यही वजह है कि इसे सामान्य नमक से कई गुना ज्यादा खास और महंगा माना जाता है.

Roasted 9 Times for Purity

इस प्रीमियम वेरिएंट को खास बनाने वाली चीज है इसकी प्रोसेस. इसे सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि पूरे 9 बार भट्टी में 800°C से 1500°C तक के तापमान पर भुना जाता है. हर बार इसे बांस और मिट्टी (Bamboo Salt in Uttarakhand) की नई परतों में भरकर जलाया जाता है. इस प्रक्रिया से नमक का स्वाद, रंग और गुण पूरी तरह बदल जाते हैं. यही कारण है कि इसे ‘9x Bamboo Salt’ कहा जाता है और इसकी कीमत आसमान छूती है.

Why is it So Expensive?

इसकी कीमत लगभग 30 हज़ार प्रति किलो तक पहुंच जाती है. इसकी वजह है इसका बेहद मेहनत वाला निर्माण प्रोसेस, कई हफ्तों तक चलने वाली तैयारी और बार-बार भूनने का खर्चा. इसके अलावा, यह नमक (Bamboo Salt health benefits) बहुत ही लिमिटेड मात्रा में तैयार होता है और दुनिया भर में इसकी मांग बहुत ज्यादा है. यही कारण है कि इसे दुनिया का सबसे महंगा नमक कहा जाता है.

Incredible Health Benefits

Korean Bamboo Salt को Medicinal Salt भी कहा जाता है. रिसर्च के मुताबिक इसमें 80 से ज्यादा खनिज (minerals) पाए जाते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह पेट से जुड़ी समस्याओं, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और इम्युनिटी मजबूत करने में फायदेमंद माना जाता है. कोरिया में इसे दवाइयों और घरेलू उपचारों में भी इस्तेमाल किया जाता है.

How is it Different from Regular Salt?

साधारण नमक सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होता है, जबकि Bamboo Salt को एक तरह का हेल्थ बूस्टर माना जाता है. इसका स्वाद हल्का स्मोकी और मिट्टी जैसा होता है. सामान्य नमक जहां ज़्यादा खाने से नुकसान कर सकता है, वहीं Bamboo Salt को सीमित मात्रा में लेने से शरीर को फायदे मिलते हैं. यही फर्क इसे बाकी नमक से यूनिक बनाता है.

Uses Beyond the Kitchen

कोरिया और जापान में इसे सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन केयर और हेल्थ थेरेपी में भी इस्तेमाल किया जाता है. लोग इसे दांत साफ करने, स्किन ट्रीटमेंट, घाव भरने और यहां तक कि पानी (Bamboo Salt For Skincare) में घोलकर डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में भी पीते हैं. कुछ जगह तो इसे आयुर्वेदिक नमक की तरह औषधि मानकर लिया जाता है.

Why Do People Buy Such Costly Salt?

भले ही इसकी कीमत आम लोगों की पहुंच से बाहर हो, लेकिन हेल्थ कॉन्शियस और रिच लोग इसे शौक और सेहत दोनों के लिए खरीदते हैं. इसे स्टेटस और लग्ज़री का सिंबल भी माना जाता है. जिन लोगों को हेल्थ सप्लीमेंट्स पर खर्च करने की आदत है, उनके लिए यह नमक एक प्रीमियम ऑप्शन है. यही कारण है कि आज यह ‘World’s Most Expensive Salt’ कहलाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये है दुनिया का सबसे महंगा नमक! जिसमें कूट-कूट कर भरे हैं मिनरल्स, जानें कीमत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *