ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 किलो की कीमत में आ जाएगी महंगी बाइक

Last Updated:

Most expensive mango in the world: जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम आगे बढ़ता है, आम की कई बेहतरीन और अनोखी किस्में सामने आती हैं. बाज़ार में, आम की कीमत आमतौर पर ₹100 से लेकर ₹500–₹1,000 प्रति किलोग्राम तक होती है; लेकिन, क्या आपने कभी आम की किसी ऐसी किस्म के बारे में सुना है जिसकी कीमत लाखों में हो?

गर्मियों का मौसम आ गया है, और सूरज की तपिश लगातार बढ़ रही है. तराज़ू और ठेलों पर आम नज़र आने लगे हैं। जैसे-जैसे मौसम आगे बढ़ता है, आम की कई बेहतरीन और अनोखी किस्में सामने आती हैं ऐसे फल जिन्हें लोग बड़े चाव से खाते हैं. बाज़ार में, आम की कीमत आमतौर पर ₹100 से लेकर ₹500–₹1,000 प्रति किलोग्राम तक होती है; लेकिन, क्या आपने कभी आम की किसी ऐसी किस्म के बारे में सुना है जिसकी कीमत लाखों में हो? हम बात कर रहे हैं मियाज़ाकी आम की, जिसे ‘सूरज का अंडा’ (Egg of the Sun) भी कहा जाता है. मियाज़ाकी आम दुनिया का सबसे दुर्लभ और सबसे महंगा फल है। जापान में उगाया जाने वाला, गहरे लाल रंग का यह आम अपनी अनोखी पहचान और प्रतिष्ठा के लिए मशहूर है. अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में, इसकी कीमत करोड़ों रुपये तक पहुंच जाती है. तो, आइए जानते हैं कि इस आम में आखिर ऐसी क्या खासियत है जो इसे इतना ज़्यादा कीमती बनाती है.

मियाज़ाकी आम इतनी महंगी क्यों है? रिपोर्ट के मुताबिक, मियाज़ाकी आम मुख्य रूप से जापान के मियाज़ाकी शहर में उगाई जाती है. यह आम साधारण नहीं है, क्योंकि इसे उगाने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल होती है. हर किसान इस आम को बहुत ध्यान से संभालता है. जब ये आम पेड़ पर होती है, तो उसे सीधा धूप मिले इस तरह रखा जाता है, जिससे इसका रंग गहरा लाल या बैंगनी जैसा हो जाता है.

अगर इस आम की कीमत की बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में मियाजाकी आम की कीमत करीब 2.5 लाख से 3 लाख रुपए तक हो सकती है. इतनी बड़ी रकम में भारत में एक अच्छी सेकंड हैंड कार या नई लग्जरी बाइक खरीदी जा सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस आम की महंगाई का सबसे बड़ा कारण इसका सीमित उत्पादन और क्वालिटी चेक है. सिर्फ वही आम ‘मियाज़ाकी’ नाम से बेची जाती है, जिसका वजन कम से कम 350 ग्राम हो और शुगर की मात्रा 15 प्रतिशत से ज्यादा हो.

इस आम का स्वाद कैसा होता है? जिन लोगों ने यह आम खाया है, उनका कहना है कि इसका स्वाद आम आम से बिल्कुल अलग है. यह आम बहुत ही रसदार होती है. जब आप इसे खाते हैं, तो यह मुंह में जाते ही घुल जाती है.

इसमें मिठास बहुत ज्यादा होती है. इसमें एक खास तरह की खुशबू आती है. अगर किसी कमरे में इस आम को छुपाकर रखा जाए तो भी आप इसे छुपा नहीं सकते, क्योंकि इसकी खुशबू कुछ अलग ही होती है. इसकी छिलका बहुत पतला होता है और गूदा यानी पल्प काफी ज्यादा होता है. जापान में इसे कई बार खास मौके पर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है.

सुरक्षा के लिए होते हैं गार्ड. पता चला है कि इसकी एक आम की कीमत भी हजारों रुपए में होती है, इसलिए इसकी सुरक्षा किसी VIP की तरह की जाती है. भारत के जबलपुर में भी यह आम उगाई गई है और वहां किसान ने अपने बगीचे में पेड़ की सुरक्षा के लिए खास गार्ड और शिकारी कुत्ते तैनात किए थे. यह खबर सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हुई थी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *