ये है सुबह का सुपर ड्रिंक! शहद और कलौंजी से बढ़ाएं इम्यूनिटी और पाएं ग्लोइंग स्किन

Last Updated:

डॉ राजकुमार ने कहा कि शहद और कलौंजी का संयोजन कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सबसे पहले यह हेयर ग्रोथ के लिए मददगार है. शहद और कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं.

ऋषिकेश: आज के व्यस्त और तनावपूर्ण जीवन में लोगों की सेहत पर कई तरह के दबाव आते हैं. ऐसे में शरीर को स्वस्थ और रोग-प्रतिरोधक बनाए रखना बेहद जरूरी है. कई लोग अपने स्वास्थ्य के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, क्योंकि ये नुस्खे सरल, प्राकृतिक और असरदार होते हैं. शहद और कलौंजी का सेवन भी एक ऐसा ही देसी उपाय है, जिसे रोजाना खाली पेट लेने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं.

शहद को सदियों से औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है. इसमें प्राकृतिक औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. वहीं कलौंजी, जो आमतौर पर रसोई में मसाले के रूप में इस्तेमाल होती है, अपने पोषक तत्वों और औषधीय गुणों के कारण सेहत के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती है.

शरीर और स्वास्थ्य के लिए फायदे

लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार ने कहा कि शहद और कलौंजी का संयोजन कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सबसे पहले यह हेयर ग्रोथ के लिए मददगार है. शहद और कलौंजी में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं. नियमित सेवन से बाल घने, मजबूत और स्वस्थ बन सकते हैं.

इसके अलावा, यह संयोजन स्किन के लिए भी लाभकारी है. कलौंजी और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. अगर आप मुंहासे या अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो इसका सेवन आपको प्राकृतिक तरीके से राहत दिला सकता है.

इम्यूनिटी बढ़ाता है शहद

इम्यूनिटी बढ़ाना भी इसका एक प्रमुख फायदा है. शहद में प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाए रखते हैं. वहीं, कलौंजी के बीज में भी ऐसे तत्व होते हैं जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं. इसके अलावा यह संयोजन पाचन क्रिया को सुधारने में भी मदद करता है. यह पेट के लिए हल्का और पोषणकारी है, जो भोजन को अच्छे से पचाने में सहायक होता है.

थकान और कमजोरी दूर करता है शहद-कलौंजी

शहद और कलौंजी का सेवन शरीर में ऊर्जा और ताकत बढ़ाने में भी सहायक होता है. यह संयोजन थकान और कमजोरी को दूर करता है और शरीर को ताजगी प्रदान करता है. इसके साथ ही, यह हृदय और रक्त प्रणाली के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है. शहद और कलौंजी के नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित बना रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये है सुबह का सुपर ड्रिंक! शहद और कलौंजी से बढ़ाएं इम्यूनिटी और पाएं ग्लोइंग स्किन

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *