दरभंगा: दिवाली का त्योहार नजदीक है और घर को साफ-सुथरा और चमकदार बनाने के लिए हमें कई चीजों को साफ करना होता है. उनमें से एक बर्तन स्टैंड है, जो अक्सर गंदा और धूल भरा हो जाता है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपको बर्तन स्टैंड को चमकाने और साफ करने के आसान तरीका बता रहे हैं. आप गर्म पानी- डिटर्जेंट, बेकिंग सोडा, नींबू, मुलायम कपड़ा और सूखा कपड़ा से चमका सकते हैं.
1. सबसे पहले बर्तन स्टैंड को गर्म पानी से धो लें.
2. अब डिटर्जेंट को गर्म पानी में मिलाकर बर्तन स्टैंड को साफ करें.
3. अगर बर्तन स्टैंड पर जिद्दी दाग है तो बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर साफ करें.
4. मुलायम कपड़े से बर्तन स्टैंड को पोंछ लें.
5. सूखे कपड़े से बर्तन स्टैंड को सुखा लें.
चमकाने का तरीका
1. बर्तन स्टैंड को साफ करने के बाद उसे चमकाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोडा का मिश्रण लगाएं.
2. इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक बर्तन स्टैंड पर लगा रहने दें.
3. अब गर्म पानी से बर्तन स्टैंड को धो लें.
4. सूखे कपड़े से बर्तन स्टैंड को सुखा लें.
सेट करने का तरीका
1. बर्तन स्टैंड को साफ और चमकाने के बाद उसे सही जगह पर सेट करें .
2. बर्तन स्टैंड को ऐसी जगह पर रखें. जहां वह आसानी से दिखे और उपयोग में आए .
3. बर्तन स्टैंड को साफ और सूखा रखने के लिए नियमित रूप से उसकी सफाई करें. इस प्रकार से इस दिवाली आप अपने बर्तन स्टैंड को बेहतर तरीके से चमका सकते हैं. वह भी घरेलू नुस्खे से और बेहद ही कम खर्चे में चमचमाता बर्तन स्टैंड होने वाला है इस दिवाली.
.