होली खेलने का ये तरीका सबसे धांसू, शाम को सब पूछेंगे दमकते चेहरे का सीक्रेट

Last Updated:

होली पर केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल धड़ल्ले से होता है. ये रंग हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर पहले से थोड़ी सावधानी बरती जाए तो इन रंगों से चेहरे को सुरक्षित रखा जा सकता है. लोकल 18 से बात करते हुए जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि होली खेलने से पहले चेहरे पर उबटन लगाना सही तरीका है. ये त्वचा पर एक प्राकृतिक परत बना देता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं जा पाते. त्वचा साफ, मुलायम और सुरक्षित रहती है. डॉ. कुसुम पांडेय कहती हैं कि होली खेलने से पहले चेहरे और गर्दन पर नारियल या सरसों तेल भी लगा सकते हैं.

जौनपुर. होली रंगों का त्योहार है, लेकिन इन रंगों में मौजूद केमिकल त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अगर पहले से थोड़ी सावधानी बरती जाए तो चेहरे को सुरक्षित रखा जा सकता है. होली खेलने से पहले और बाद में सही देखभाल बेहद जरूरी है. लोकल 18 ने इस बारे में जौनपुर की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कुसुम पांडेय से बात की. डॉ. पांडेय के अनुसार, होली खेलने से एक दिन पहले और उसी दिन सुबह चेहरे पर उबटन लगाना सबसे फायदेमंद रहता है. उबटन त्वचा पर एक प्राकृतिक परत बना देता है, जिससे रंग सीधे त्वचा के अंदर नहीं जा पाते. उबटन बनाने के लिए बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे 15–20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. इससे त्वचा साफ, मुलायम और सुरक्षित रहती है.

न करें ये काम

डॉ. कुसुम पांडेय कहती हैं कि होली खेलने से पहले चेहरे और गर्दन पर नारियल तेल या सरसों तेल हल्के हाथों से लगा लें. इससे त्वचा पर चिकनाई बनी रहती है और रंग आसानी से उतर जाते हैं. सूखी त्वचा वालों के लिए यह उपाय खास तौर पर लाभकारी है. डॉ. पांडेय सलाह देती हैं कि होली के बाद चेहरे को बार-बार साबुन से न धोएं. इससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है. रंग हटाने के लिए कच्चा दूध या दही का इस्तेमाल करें. यह त्वचा को पोषण देता है और रंग को धीरे-धीरे साफ करता है.

क्यों मुरझा जाती है स्किन

डॉ. कुसुम पांडेय बताती हैं कि जहां तक संभव हो, हर्बल और प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें. केमिकल युक्त रंग त्वचा पर एलर्जी, जलन और रैशेज पैदा कर सकते हैं. बच्चों और संवेदनशील त्वचा वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने के लिए खूब पानी पिएं. होली के दिन धूप और भागदौड़ के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे त्वचा मुरझाई हुई दिखने लगती है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *