ये तो मेरी फोटो है… राहुल गांधी ने जिस महिला की तस्वीर दिखाई वो मिल गई, बोली- क्या पागलपन है

Last Updated:

हरियाणा ‘वोट चोरी’ विवाद में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई महिला की तस्वीर ब्राजीलियन मॉडल लारिसा की निकली. लारिसा ने हैरानी जताते हुए कहा- ‘मेरी पुरानी फोटो का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.’ वहीं चुनाव आयोग ने धांधली के आरोपों को नकारा और कहा कि कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली.

हरियाणा के वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी का आरोप राहुल गांधी ने लगाया है. इस विवाद में एक हैरान करने वाला मोड़ आ गया है. राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए वोटर आईडी कार्ड की तस्वीर अब विवाद का विषय बन गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि वो तस्वीर किसी भारतीय महिला की नहीं, बल्कि एक ब्राजीलियन मॉडल की निकली. राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में कथित धांधली का आरोप लगाते हुए कई तस्वीरें दिखाई थीं, जिनमें एक ही महिला की फोटो कई वोटर कार्ड्स पर दिखाई दे रही थी. अब उस महिला ने सामने आकर भारत के लोगों को संदेश दिया है.

जिस महिला की फोटो राहुल गांधी ने दिखाई वो ब्राजील की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लारिसा है. लारिसा ने खुद एक वीडियो जारी कर कहा- ‘दोस्तों, मुझे यकीन नहीं हो रहा. यह लोग मेरी पुरानी फोटो का इस्तेमाल कर रहे हैं. मैं उस फोटो में 18 या 20 साल की थी. अब मुझे भारतीय बनाकर दिखा रहे हैं. ये क्या पागलपन है! हम किस दुनिया में रह रहे हैं.’

यह वीडियो सबसे पहले फैक्ट-चेकर मोहम्मद जुबैर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई तस्वीर किसी भारतीय वोटर की नहीं है. जैसे ही यह खुलासा हुआ, सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने पूछा कि आखिर यह फोटो भारतीय वोटर लिस्ट तक पहुंची कैसे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *