इसे कहते हैं मेहनत…मात्र 2 हजार में शुरू किया यह काम, आज 20 लाख से अधिक की हो रही कमाई, देशभर में है डिमांड

Last Updated:

Success Story: मोहम्मद इमरान ने 2000 रुपये से बनारसी कपड़ों का कारोबार शुरू किया और आज उनकी सालाना कमाई 20 लाख से अधिक है. साड़ी, सूट, दुपट्टे की देशभर में मांग है. वे कई लोगों को रोजगार देकर आत्मनिर्भर भी बना रहे हैं.

‘काम करो ऐसा कि एक पहचान बन जाए, हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए, यहां जिंदगी तो हर कोई काट लेता है, जिंदगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए’…ये शायरी मोहम्मद इमरान पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है. उन्होंने मात्र 2 हजार रुपए से अपना बनारसी साड़ी, सूट, दुपट्टा, फ्रॉक सहित महिलाओं के आदि कपड़े बनाने का बिजनेस शुरू किया था और अब उनके बिजनेस इतना बढ़ गया है कि उनकी इनकम 20 लाख से अधिक पहुंच गई है. वह अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रहे हैं.

दिल्ली -कोलकाता तक है डिमांड 

कपड़ा कारोबारी मोहम्मद इमरान ने बताया कि 2008 से मैं ये कपड़ों का काम कर रहा हूं. पहले हम केवल दुपट्टे बनाते थे. लेकिन अब सभी वैरायटी बना रहे हैं. सूट, साड़ी, दुपट्टे, फ्रॉक सहित आदि महिलाओं के पहनने वाले कपड़े बनाते हैं. इसके साथ ही हम जो बनारसी वस्त्र तैयार करते हैं. वह कोलकाता, साउथ, दिल्ली, सहित दूर-दूर तक जाते हैं. बाकी पूरे इंडिया से उनकी डिमांड रहती है.महिलाएं बनारसी चीजों को ज्यादा पसंद करती हैं. इसके साथ ही हम जहां भी स्टॉल लगते हैं. वहां हमारी जमकर बिक्री होती है और महिलाएं हमारी बनाई हुई चीजों को खूब पसंद करती हैं और अच्छा फीडबैक भी हमें मिलता है.

20 लाख से अधिक का हो रहा मुनाफा

उन्होंने कहा कि हमने यह कपड़े का कारोबार मात्र 2000 रुपए से शुरू किया था और वर्तमान में हमें 20 लाख रुपए से अधिक का मुनाफा हो जाता है. इसके साथ ही मैं अपने साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बन रहा हूं मेरे साथ और भी कई लोग जुड़े हुए हैं. जिन्हें मैं रोजगार दे रहा हूं. वह भी मेरे साथ अब मिलकर काम करते हैं. जिससे वह भी काम सीख कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और अपनी रोजी-रोटी चल रहे हैं.

लोगों को दिया यह संदेश

उन्होंने कहा कि कोई भी काम को करने से पहले हिम्मत जुटानी चाहिए. काम शुरू करने के बाद हमें अपना मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए. काम को पूरी मेहनत और लगन से करना चाहिए. एक न एक दिन कामयाबी जरूर हासिल होती है. मेने भी यह काम पूरे मन से शुरू किया था और आज ईश्वर की कृपा से मेरा काम अच्छा चल रहा है और मैं लोगों को भी यही संदेश देना चाहता हूं कि वह भी मेहनत और लगन के साथ अपना कोई भी काम शुरू करेंगे तो वह भी अपने कारोबार में सफल हो जाएंगे.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homebusiness

मात्र 2 हजार में शुरू किया यह काम, आज 20 लाख से अधिक की हो रही कमाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *