दरअसल हमारे शरीर को बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाने का हमारा इम्यून सिस्टम करता है. अगर इस इम्यूनिटी को स्ट्रांग बना लिया जाए, तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है. अब सवाल है कि आखिर इम्यून सिस्टम मजबूत कैसे करें? कैंसर से बचाने के लिए 6 स्टेप वाला फॉर्मूला क्या है? इसके लिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा ने एक सिंपल फॉर्मूला ‘MEDSRX’ शेयर किया है. इसको अपनाकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है.
तरंग कृष्णा ने एक 6 स्टेप ‘MEDSRX’ फॉर्मूला शेयर किया है, जिसे अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना बहुत सिंपल है. डॉ तरंग दावा करते हैं कि अगर आप इस फॉर्मूला को अपनाते हैं, तो जीवन में कभी भी आपको कैंसर नहीं हो सकता है. दरअसल MEDSRX एक शॉर्ट फॉर्म है, जिसमें हर लेटर का एक मीनिंग है.
‘M’ मेडिटेशन यानी ध्यान करें
‘E’ एक्सरसाइज करें
‘D’ डाइट का ध्यान रखें
अच्छी और गहरी नींद लेना, हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए हमेशा पर्याप्त नींद लेने पर फोकस करें. डॉ तरंग कहते हैं कि जितनी भी नींद लें वो अच्छी होनी चाहिए. आप दिन में 6 घंटे भी सो पा रहे हैं, तो वो क्वालिटी स्लीप होनी चाहिए. हालांकि कोशिश करें कि 8 घंटे नींद ले पाएं. वहीं लेट नाइट तक जागने के बजाए, रात 10 बजे ही बेड पर चले जाएं और पर्याप्त नींद ले कर ही उठें.
रिलेशनशिप यानी हमारे रिश्ते, हमारी हेल्थ पर भी इफेक्ट डालते हैं. अगर आपके पास ऐसे लोग हैं, जिनसे आप अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं, तो मेंटली आप ज्यादा हैप्पी रहते हैं. ये आपकी फिजिकल हेल्थ को भी इफेक्ट करता है. डॉ तरंग कहते हैं कि लाइफ में कुछ और करने का सवाल ही नहीं होता, जब आपके पास अच्छे रिश्ते ही ना हों. इसलिए क्वालिटी रिलेशनशिप पर ध्यान दें और एफर्ट करें.
फॉर्मूले का आखिरी स्टेप है एक्स फैक्टर जिसका मतलब है, खुद को खुश रखना और एक हैप्पी पर्पसफुल लाइफ जीना. डॉ तरंग के शब्दों में कहें तो एक्स फैक्टर वो सब कुछ है, जो आप खुद को खुश करने के लिए करते हैं. ये आपकी मनपसंद हॉबी हो सकती है या फिर किसी खास इंसान के साथ समय बिताना. कुल मिलाकर जब आप खुद को खुश रखेंगे तो बॉडी भी आपसे खुश रहेगी.