Last Updated:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा की फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दी है, जिससे विदेशी प्रोफेशनल्स में निराशा फैल गई है. इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने कुशल कर्मचारियों को आकर्षित करने की तैयारी शुरू कर दी है.
मार्क कार्नी ने कहा कि यह कनाडा के लिए एक अवसर है.H-1B Visa: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में लोकप्रिय H-1B वर्क वीजा प्रोग्राम की फीस को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया है. इस फैसले से अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे लाखों विदेशी प्रोफेशनल्स, खासकर टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग सेक्टर के लोगों में निराशा फैल गई है. इसी बीच, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे उन विदेशी कर्मचारियों का स्वागत करेंगे, जिन्हें अब अमेरिका में वीजा पाना मुश्किल हो गया है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन में पत्रकारों से बात करते हुए मार्क कार्नी ने कहा कि यह कनाडा के लिए एक अवसर है. उन्होंने साफ कहा कि जो लोग पहले H-1B वीजा लेकर अमेरिका जाते थे, अब उनमें से कई कनाडा आने के इच्छुक होंगे. खासकर टेक सेक्टर के स्किल्ड लोग, जो मेहनती और एंटरप्रेन्योर हैं.
जल्द आएगा प्रस्ताव
कार्नी ने कहा, “हम बहुत जल्द इस पर एक प्रस्ताव लेकर आएंगे. ये लोग न सिर्फ स्किल्ड हैं, बल्कि नए अवसरों की तलाश में भी रहते हैं. कनाडा के लिए यह एक सुनहरा मौका है.”
Breaking: Canada plans to attract US H1B visa holders hit by Trump’s visa fee hike
“Not as many H1B visa holders will get visas in the US. These people are skilled and it is an opportunity for Canada. We will have an offering on this soon,” says Canadian PM Mark Carney pic.twitter.com/cFUZDm12S1
.