इस होली मेहमानों को खिलाएं खास ‘कोकोनट जैगरी गुजिया’, जबरदस्‍त मिलेगा स्‍वाद, देखें रेसिपी

होमफोटोलाइफ़

इस होली मेहमानों को खिलाएं खास ‘कोकोनट जैगरी गुजिया’, जबरदस्‍त मिलेगा स्‍वाद

Last Updated:

Coconut Jaggery Gujiya Recipe: होली का त्योहार हो और घर में गुजिया की खुशबू न महके, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! वैसे तो आपने मावा और चीनी वाली पारंपरिक गुजिया कई बार खाई होगी, लेकिन इस साल कुछ नया ट्राई भी ट्राई कर सकते हैं. अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन चीनी से बचते हैं तो इस साल ताजा नारियल और गुड़ से तैयार होने वाली कोकोनट जैगरी गुजिया’ आपके लिए बेस्ट है.

कोकोनट गुड़ वाली गुजिया न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि नारियल और गुड़ के गुण सेहत के के लिए फायदेमंद भी है. आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदों के बारे में.

जरूरी सामग्री (Ingredients)- आटा (Dough) तैयार करने के लिए: मैदा: 1 कप, नमक: चुटकी भर (स्वादानुसार), शुद्ध घी (Clarified Butter): 3 बड़े चम्मच (मोयन के लिए), पानी: 2 बड़े चम्मच (आवश्यकतानुसार), स्टफिंग (Filling) के लिए: गाढ़ा दूध (Thickened Milk): 1 कप, कंडेंस्ड मिल्क: 1 कप, गुड़ (Jaggery/Sugar विकल्प): 1 कप (बारीक पिसा हुआ), काजू: 100 ग्राम (बारीक कटे हुए), नारियल पाउडर: 100 ग्राम, तेल/घी: तलने के लिए, शुगर सिरप (चाशनी): 1 चम्मच (ऊपर से कोट करने के लिए).

कोकोनट गुजिया बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe). सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में मैदा, चुटकी भर नमक और घी डालें. इसे हाथों से तब तक रगड़ें जब तक मैदा मुट्ठी में न बंधने लगे. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. इस आटे को छोटी-छोटी लोइयों में काट लें और 15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्टफिंग तैयार करें- एक पैन गरम करें और उसमें गाढ़ा दूध, कंडेंस्ड मिल्क, गुड़ (या चीनी), कटे हुए काजू और नारियल पाउडर डालें. इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग 3 मिनट तक पकाएं. जब यह गाढ़ा होकर एकसार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें.

गुजिया को दें आकार- आटे की एक लोई लें और उसे गोल पूरी की तरह बेल लें. पूरी के बीच में तैयार की गई नारियल-गुड़ की स्टफिंग रखें. उंगलियों की मदद से किनारों पर हल्का पानी लगाएं और गुजिया को फोल्ड कर के किनारों को अच्छी तरह सील कर दें. (आप सांचे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं).

फ्राई करें-एक कढ़ाई में तेल गरम करें. आंच को मध्यम रखें और गुजिया को धीरे से डालें. इन्हें तब तक तलें जब तक कि ये दोनों तरफ से सुनहरी भूरी (Golden Brown) और खस्ता न हो जाएं.

इस तरह परोसें- तली हुई गुजिया को हल्का ठंडा होने दें. इसके बाद इसे हल्का सा शुगर सिरप में डुबोएं और निकाल लें. आपकी खस्ता कोकोनट गुजिया परोसने के लिए तैयार हैं!

टिप्‍स- गुड़ को हमेशा बारीक काटकर या कद्दूकस करके डालें ताकि वह कंडेंस्ड मिल्क के साथ जल्दी और बराबर घुल जाए. ध्यान रहे, गुड़ डालने के बाद मिश्रण को ज्यादा न पकाएं, वरना स्टफिंग सख्त हो सकती है.अगर आप इसे और भी आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो चाशनी में डुबोने के बाद ऊपर से बारीक कटा हुआ पिस्ता या केसर के धागे छिड़कें.खास मेहमानों के लिए आप गुजिया पर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं, जिससे यह बिल्कुल बाजार जैसी शाही दिखेगी.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *