Benefits of betel leaf: आयुर्वेद के अनुसार पान का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है और सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की एमडी मेडिसिन चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना उपाध्याय के मुताबिक पान का पत्ता मुंह के स्वास्थ्य के लिए वरदान है. यह दुर्गंध दूर कर मसूड़ों को मजबूत बनाता है और भोजन को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है, जिससे गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या कम होती है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल व एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को डिटॉक्स कर त्वचा को साफ रखते है और ऊर्जा व इम्यूनिटी भी बढ़ाते है. हालांकि इसका अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है, छाले व पित्त बढ़ने की समस्या पैदा कर सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार तंबाकू के साथ इसका सेवन जहर समान है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।