Last Updated:
Poi Saag Benefits in Hindi: प्रकृति ने इंसानों को एक से बढ़कर एक उपहार दिए हैं. इनमें से हरी और पत्तेदार सब्जियां भी हैं. ये सब्जियां गुणों की खान होती हैं. इनमें सेहत के लिए जरूरी तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं.
हम जिस हरी सब्जी की बात कर रहे है उसे पोई के नाम से जाना जाता है. यह एक ऐसी सब्जी है जिसमें पालक से भी ज्यादा आयरन और प्रोटीन पाया जाता है. आयुष चिकित्सा अधिकारी ने इसके गुणों और फायदों के बारे में जानकारी दी.
डॉ. स्मिता श्रीवास्तव कहती है कि पोई के साग में आयरन बहुतायत मात्रा में पाया जाता है, इसीलिए इसे आयरन का पावर हाउस भी कहा जाता है. साथ ही इसमें विटामिन (A, C), प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है. ये सभी तत्व हमारे शरीर की इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ ही आंखों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते है. इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने और आर्थराइटिस के दर्द को कम करने में भी कारगर होता है.
जानें सेवन का तरीका: डॉ. स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि पोई के पत्ते के पकौड़े, साग और जूस बनाकर रोजाना सेवन कर सकते है. वह बताती हैं कि महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए. जिससे उनके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम न होने पाए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.