मॉडल जैसी दिखने वाली ये लड़की संभालती है 10 लाख करोड़ का बिजनेस, फिल्‍मों में गाया गाना

Last Updated:

Ananya Birla Success Story : दावोस में अपने बेबाक अंदाज की वजह से अनन्‍या बिड़ला सुर्खियों में हैं. उनके बारे में लोग कम ही जानते हैं, लेकिन फिलहाल 10 लाख करोड़ का बिजनेस ग्रुप संभालने वाली अनन्‍या ने भारत को निवेश के लिए बेहतर स्‍थान बताया.

ख़बरें फटाफट

अनन्‍या बिड़ला ने महज 17 साल की उम्र में खुद की कंपनी शुरू की थी.

नई दिल्‍ली. बिजनेस कुछ लोगों के खून में होता है और अनन्‍याश्री बिड़ला भी उन्‍हीं में से एक हैं. देश के दिग्‍गज उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की सबसे बड़ी बेटी अनन्‍या दावोस में चल रहे विश्‍व आर्थिक मंच (WEF) पर अपनी सफलता और बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में हैं. भले ही वह बिड़ला परिवार की 6वीं पीढ़ी से आती हैं, लेकिन अनन्‍या एक समृद्ध पारिवारिक कारोबारी विरासत होने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही हैं. उनकी उम्र अभी 31 साल है और इस उम्र में ज्‍यादातर युवा अपने करियर को सही दिशा नहीं दे पाते, जबकि अनन्‍या ने देश की सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक को सही दिशा और दशा में लाकर खड़ा कर दिया है.

अनन्‍या बिड़ला (Ananya Birla) अभी आदित्‍य बिड़ला समूह की निदेशक हैं और समूह की रियल एस्‍टेट कंपनी बिड़ला एस्‍टेट का पूरा कामकाज वही देखती हैं. अनन्या का जन्‍म 17 जुलाई, 1994 में हुआ था और शुरुआती पढ़ाई मुंबई स्थित अमेरिकन स्‍कूल ऑफ बॉम्‍बे से करने के बाद ऑक्‍सफोर्ड विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र और मैनेजमेंट में स्‍नातक किया. ग्रेजुएशन के दौरान ही अनन्‍या ने खुद का बिजनेस शुरू कर दिया था और किताबी ज्ञान के साथ कारोबारी गुर भी काफी पहले सीख लिए थे.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *