कमाल की आर्टिस्ट है ये लड़की, बिना ब्रश के बनाती है शानदार पेंटिंग्स, विदेशी भी हैं दीवाने!

Last Updated:

Pyrography Artist Moradabad: मुरादाबाद की कलाकार मीनाक्षी कला को अब देश-विदेश में लोग पसंद कर रहे हैं. वह पाइरोग्राफी कला में माहिर है और उनकी पेंटिंग्स की कीमत 1000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक होती है. वह अप…और पढ़ें

मुरादाबाद: कला की दुनिया में हर कोई अपनी छाप छोड़ना चाहता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी मेहनत और हुनर से सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि अपने शहर का नाम भी रोशन करते हैं. मुरादाबाद की मीनाक्षी भी ऐसी ही कलाकार हैं. उन्होंने पाइरोग्राफी की कला में महारत हासिल कर देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है. धीरे-धीरे उनकी कला इतनी लोकप्रिय हो गई है कि विदेशी नागरिक भी उनकी पेंटिंग को देखकर तारीफ करते नहीं थकते. अब मीनाक्षी अपने हुनर के जरिए न केवल मुरादाबाद का नाम रोशन कर रही हैं, बल्कि अन्य युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर रही हैं.

विदेशी भी हैं मीनाक्षी की कला के दीवाने
मीनाक्षी बताती हैं कि उन्हें इस काम में कई साल हो गए हैं. वह अपनी पेंटिंग्स प्रदर्शनी में, ऑनलाइन और सीधे बिक्री के जरिए बेचती हैं. ऑस्ट्रेलिया में उनकी पेंटिंग्स को खूब पसंद किया जा रहा है. भारत में भी दिल्ली, उत्तराखंड और रेलवे में भी लोगों की मांग लगातार बढ़ रही है. उनकी पेंटिंग की कीमत 1000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक होती है.

युवतियों को भी बना रही आत्मनिर्भर
मीनाक्षी न सिर्फ अपनी कला में माहिर हैं, बल्कि वह इस क्षेत्र में अन्य युवतियों को भी आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हुई हैं. वह उन्हें इस कला के जरिए स्टार्टअप शुरू करने और अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए प्रेरित कर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

कमाल की आर्टिस्ट है ये लड़की, बिना ब्रश के बनाती है शानदार पेंटिंग्स!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *