आंवला की तरह दिखने वाला ये फल इम्यूनिटी के लिए वरदान, चटनी-अचार किसी भी तरह खा लें, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Last Updated:

आमड़ा आंवला की तरह दिखने वाला एक फल है. इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जैसे कई ताकतवर पोषक तत्व होते हैं. ऐसे में ये फल केवल खाने में स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत को भी कई बड़े फायदे पहुंचाने में कारगर है.

Zoom

Aamda Health Benefits In Hindi: आमड़ा आंवला की तरह ही दिखने वाला एक फल है, जिसे स्पोंडियास पिन्नाटा भी कहा जाता है. पर असल मायने में ये विटामिन सी का खजाना है. आंवले के बाद यह विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है. खट्टा-मीठा फल स्वाद के साथ ही सेहतमंद रखने में भी मददगार है. यह पाचन सुधारता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, त्वचा निखारता है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है.

भारतीय घरों में आमड़ा की चटनी और अचार के साथ ही सब्जी के रूप में भी इसका इस्तेमाल होता आया है. आमड़ा एक मध्यम आकार का धीमी गति से बढ़ने वाला पेड़ है, जो मुख्य रूप से भारत के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय इलाकों में पाया जाता है. बिहार सरकार का वन एवं पर्यावरण विभाग आमड़ा को प्रकृति का अनमोल उपहार बताते हुए इसकी उपयोगिता और महत्व पर विस्तार से जानकारी साझा करती है. बिहार में यह स्थानीय स्तर पर काफी लोकप्रिय है, और ग्रामीण इलाकों में घर-घर में इसकी खेती या प्राकृतिक रूप से उगने वाले पेड़ देखे जा सकते हैं.

आमड़ा में मौजूद पोषक तत्व
आमड़ा के फल छोटे, गोल, हरे-पीले रंग के और खट्टे-मीठे होते हैं. ये फल आंवले के बाद विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माने जाते हैं. इनमें विटामिन सी के अलावा आयरन, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में ये फल केवल खाने में स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत को भी कई बड़े फायदे पहुंचाने में कारगर है. फल खट्टे होने के कारण इन्हें कच्चा खाने से लेकर चटनी, अचार, सब्जी और चटपटी चीजें बनाने में इस्तेमाल किया जाता है.

आमड़ा खाने के फायदे
आयुर्वेद में आमड़ा का काफी महत्व है. इसके फल, पत्तियां, छाल और बीज का इस्तेमाल अलग-अलग बीमारियों में किया जाता है. आमड़ा पाचन तंत्र को मजबूत करता है, कब्ज दूर करता है, भूख बढ़ाता है, त्वचा रोगों में फायदेमंद होता है और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. आमड़ा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

आंवला की तरह दिखने वाला ये फल इम्यूनिटी के लिए वरदान

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *