सिर्फ 15 दिन मिलने वाला ये फल है जंगल का राजा, 400₹ किलो में बिकता हाथों-हाथ

Shahtoot Health Benefits: बुरहानपुर में गर्मी अब अपने पूरे रंग में आ चुकी है. तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग देसी और नेचुरल चीजों की तरफ लौट रहे हैं. ऐसे में छोटा सा लेकिन जबरदस्त फायदा देने वाला फल शहतूत इन दिनों बाजार में खूब बिक रहा है.

छोटा फल, बड़े फायदे
करीब 2 इंच का यह लाल-काले रंग का फल देखने में जितना आकर्षक है, उतना ही फायदेमंद भी है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. सबसे खास बात यह शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है, इसलिए गर्मी में इसकी डिमांड तेजी से बढ़ जाती है.

जूस और शक्कर के साथ खाने का ट्रेंड
लोग शहतूत को अलग-अलग तरीके से खाते हैं. कुछ इसे सीधे खाते हैं, तो कुछ शक्कर मिलाकर. लेकिन इसका जूस सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि यह तुरंत ठंडक देता है और शरीर को तरोताजा बना देता है.

पूरी तरह नेचुरल, डॉक्टर भी देते हैं सलाह
फल विक्रेता गोपाल महाजन के मुताबिक, शहतूत को “जंगल का राजा फल” भी कहा जाता है. यह पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं होता. डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है और शरीर को अंदर से ठंडा रखता है.

सिर्फ 15 दिन ही मिलता है
इस फल की सबसे खास बात यह है कि यह बहुत कम समय के लिए बाजार में आता है सिर्फ 15 दिन से 1 महीने तक. जैसे ही जंगल से तोड़कर लाया जाता है, वैसे ही यह तेजी से बिक जाता है.

300 से 400 रुपए किलो तक कीमत
शहतूत की कीमत भी कम नहीं है. यह 300 से 400 रुपये किलो तक बिक रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए लाइन लगा रहे हैं. कम समय में मिलने और ज्यादा फायदे होने की वजह से इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है.

क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद?
गर्मी में शरीर को ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है और शहतूत इस काम में काफी कारगर है. नेचुरल, टेस्टी और हेल्दी होने के कारण यह फल लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *