सर्दियों में 1 बार मिलने वाला ये फल! निखार देगा तवचा का रंग, फूंक देगा बूढ़ी हड्डियों में ‘जान’

Last Updated:

Benefits Of Eating Amla In Winter : सर्दियों में मिलने वाला आंवला स्वाद में भले खट्टा हो, लेकिन इसके फायदे किसी वरदान से कम नहीं है. विटामिन C से भरपूर यह फल त्वचा को चमकदार बनाता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और बूढ़ी हड्डियों में भी नई ऊर्जा भर देता है. यानी एक छोटा-सा आंवला, पूरे शरीर के लिए बड़ा टॉनिक साबित हो सकता है.

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है. वहीं कानपुर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. यहां रात का पारा 5 डिग्री से भी नीचे लुढ़क गया है. ज्यादातर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने, उत्तर ध्रुवीय हवाओं और जेट स्ट्रीम के नीचे आने की वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. जैसे ही सर्दियां आती हैं, त्वचा अक्सर अपनी नमी और प्राकृतिक चमक खोने लगती है. ठंडी हवा, कम नमी और गर्म पानी से नहाने की आदत मिलकर स्किन को रूखी, बेजान और खिंची-खिंची बना देती है. ऐसे मौसम में त्वचा को एक्स्ट्रा केयर और सही मॉइस्चराइजिंग की ज़रूरत होती है, वरना ड्राई पैच, पपड़ी और जलन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं.

ऐसे में नेचर ने हमें एक ऐसा ‘अमृत फल’ दिया है जो आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देकर चमकदार बना सकता है, इस फल को आंवला के नाम से जाना जाता है. स्वाद में खट्टा यह फल, गुणों से भरपूर है. आंवले का नियमित सेवन केवल बीमारियों से ही नहीं बचाता, बल्कि यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार देता है. सर्दियों में आंवला खाना आपके स्वास्थ्य के लिए किसी प्राकृतिक टॉनिक से कम नहीं है. विटामिन C से भरपूर पाचन को दुरुस्त करता है, त्वचा और बालों को पोषण देता है, ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है.

त्वचा में प्राकृतिक निखार लाता है आंवला
गृह विज्ञान एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि आंवला को अमृत फल कहा जाता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होते हैं. सर्दियों में इसका सेवन इसलिए भी खास है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. जब पाचन सही होता है, तो शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं. यही प्रक्रिया त्वचा में प्राकृतिक निखार लाती है और उसे चमकदार बनाती है. त्वचा की खूबसूरती के लिए आप आंवले का मुरब्बा, चटनी या रोज़ाना एक चम्मच पाउडर गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं.

इसके हैं अनगिनत फायदे
यह फल महिलाओं के लिए भी विशेष रूप से लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है, जबकि विटामिन सी मसूड़ों को मजबूती प्रदान करता है. आंवले को कच्चा या पाउडर के रूप में रोज़ाना एक से दो बार सेवन करने से न केवल त्वचा की चमक बनी रहती है, बल्कि यह हड्डियों और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है.

benefits-of-eating-amla-in-winter-thand-mein-aanvala-khaane-ke-phaayade

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

homelifestyle

सर्दियों में 1 बार मिलने वाला ये फल! निखार देगा तवचा का रंग, फूंक देगा बूढ़ी…

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *