Last Updated:
guava Health Benefits: सर्दियों में अमरूद सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आयुष चिकित्सक डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार अमरूद इम्युनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है, कब्ज से राहत देता है और ब्लड शुगर नियंत्रित रखता है. यह हृदय, त्वचा, आंखों और वजन नियंत्रण के साथ शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है.
रायबरेली : सर्दी के मौसम में बाजारों में कई तरह की हरी सब्जियां एवं कई तरह के मौसमी फलों का आना शुरू हो जाता है. क्योंकि इस मौसम में लोग अपनी सेहत को फिट रखने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करते हैं. जिसमें वह मौसमी फलों के साथ ही हरी सब्जियों के सेवन पर ज्यादा फोकस करते हैं. जिससे सर्दियों के मौसम में उनका शरीर फिट बना रहे. इन्हीं मौसमी फलों में अमरूद भी शामिल है. जो वैसे तो पूरे साल मिलता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में मिलने वाला अमरूद स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. सर्दी के मौसम में मिलने वाला अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ ही औषधि गुणों से भरपूर होता है. यही वजह है कि सर्दी के मौसम में अमरूद का सेवन करने से हमारी सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है, तो आइए आयुष चिकित्सक से जानते हैं कि सर्दी के मौसम में अमरूद का सेवन करना सेहत के लिए किस प्रकार से फायदेमंद होता है.
दरअसल आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी आयुष चिकित्सक डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बी ए एम एस लखनऊ विश्वविद्यालय)लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि अमरूद का सेवन करने से वैसे तो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा मिलता है .परंतु सर्दी के मौसम में हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्युनिटी थोड़ा कमजोर पड़ने लगती है. जिससे हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है .इसीलिए जरूरी है कि सर्दी के मौसम में हमें अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए .जिससे हमारा शरीर बीमारियों से दूर रहे और हमारा पाचन तंत्र भी सुदृढ़ रहे.
सर्दी के मौसम में अमरूद का सेवन करने से मिलते हैं ये 10 फायदे
स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि सर्दी के मौसम में अमरूद का सेवन करने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है, कब्ज और पाचन की समस्या से राहत मिलती है ,ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है ,हार्ट अटैक का खतरा कम रहता है ,वजन घटाने में कारगर, आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक, त्वचा की चमक बनाए रखने में कारगर, तनाव को दूर करे, साथ ही सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में भी कारगर होता है ,तो वहीं सर्दियों में हमारे शरीर की एनर्जी को दोगुनी करने में अहम भूमिका निभाता है. इसीलिए सर्दी के मौसम में हमें मौसमी फल के तौर पर अमरूद का सेवन जरूर करना चाहिए. जिससे हमारा शरीर इन बीमारियों से दूर रहने के साथ ही फिट बना रहे.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें