महिलाओं के लिए वरदान है यह फल, एनीमिया को कर देता है छूमंतर, हड्डियों बना देता है मजबूत

Last Updated:

Amla Health Benefits: आंवला एक सुपरफूड है जो विटामिन-सी, विटामिन बी2, बी6, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है, त्वचा और बालों के लिए लाभदायक है, और आंखों की रोशनी बढ़ाता है. महिलाओं के लिए यह एनीमिया से लड़ने में मदद करता है. आंवले का सेवन मुरब्बा, अचार, चटनी या पाउडर के रूप में किया जा सकता है.

शाहजहांपुर: आंवला जिसे सुपरफूड भी कहा जाता है. यह छोटा-सा फल अनगिनत पोषक तत्वों से भरपूर होता है. आंवला विटामिन-सी का सबसे बड़ा स्रोत है. यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत करता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाता है. यह पाचन तंत्र के लिए भी बहुत लाभदायक है, कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है. चमकदार त्वचा और घने बाल चाहते हैं, तो आंवला को अपने आहार में ज़रूर शामिल करें. यह बालों को सफ़ेद होने से रोकता है और त्वचा में चमक लाता है. इतना ही नहीं, यह फल आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है.

कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान एक्सपर्ट डॉ. विद्या गुप्ता ने बताया कि आंवला में विटामिन बी2, बी6, विटामिन सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, यही वजह है कि इसे अमृत फल कहा जाता है. आंवले में फाइबर की अच्छी मात्रा होने के कारण यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसके साथ ही, यह शरीर से हानिकारक टॉक्सिन को बाहर निकालता है, जिससे त्वचा में निखार आता है.

महिलाओं के लिए फायदेमंद

महिलाओं के लिए यह तो किसी औषधि से कम नहीं है. आंवले में भरपूर आयरन होता है, जो उन्हें खून की कमी यानी एनीमिया से लड़ने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें मौजूद विटामिन सी आपके मसूड़ों को मजबूत बनाने और उन्हें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह पोषक तत्वों से भरपूर फल न केवल आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए, बल्कि हड्डियों और आंखों के लिए भी बेहद लाभकारी है. आंवले को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी हड्डियों को मजबूती दे सकते हैं और अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं.

कैसे और कितना करें सेवन?

आंवले का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. आप इसे मुरब्बा, अचार, चटनी या सुखाकर पाउडर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेना बहुत फायदेमंद होता है. इसके अलावा, आप रोज एक से दो कच्चे आंवले भी खा सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

homelifestyle

महिलाओं के लिए वरदान है यह फल, एनीमिया को कर देता है छूमंतर

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *