पेट का अल्सर और कैंसर तक के खतरे को कम कर सकता है यह फल, आपके उदर के लिए है नेचुरल गार्ड, सिर्फ 2 खाने की जरूरत

Last Updated:

Bananas for Stomach Ulcer and Cancer: अगर आप चाहते हैं कि आपके पेट में अल्सर और कैंसर का खतरा एकदम कम हो जाए तो इसके लिए आप रोज सिर्फ 2 केले का सेवन कीजिए. यह बात हम नहीं बल्कि डॉक्टर कह रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

पेट के कैंसर के लिए क्या खाएं.

पेट में अल्सर का मतलब होता है कि आंत की दीवारें छिल जाना या रिस जाना. यह आमतौर पर गैस्ट्रिक बीमारी में होता है. इसमें पेट की दीवारों में घाव होने लगता है. अगर पेट की समस्या बहुत सालों तक बनी रहती है तो इससे पेट का कैंसर भी हो जाता है. पेट का अल्सर और पेट का कैंसर दोनों जानलेवा बीमारी है. चिंता की बात यह है कि आज के जमाने में ये दोनों बीमारियों तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रही है. अच्छी बात यह है कि एक फल इन दोनों बीमारियों के जोखिम को कम करने की शक्ति रखता है. यह बात हम नहीं बल्कि एक मशहूर डॉक्टर तरंग कृष्ण ने कहा है. डॉ. तरंग कृष्ण कहते हैं कि इसके लिए सिर्फ एक फल रोजाना खाना चाहिए. अगर आप रोज 2 केले खा लेते हैं तो यह आपके उदर के लिए नेचुरल गार्ड साबित हो सकता है.

कुदरती सुरक्षा परत

इंस्टाग्राम पर किए पोस्ट में डॉ. तरंग कृष्ण कहते हैं कि केला बेशक साधारण फल है लेकिन इसके भीतर एक अद्भुत सुरक्षा कवच छिपा है.यह हमारे उदर के लिए नेचुरल गार्ड की तरह काम करता है. केला में ऐसे कुदरती तत्व पाए जाते हैं जो पेट की सुरक्षात्मक परत को मजबूत करते हैं. वास्तव में हमारे पेट की परत या दीवार बहुत मजबूत होती है यह एसिड और हानिकारक बैक्टीरिया से पेट की रक्षा करने वाली एक ढाल की तरह काम करती है. दरअसल, एक बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पाइलोरी दर्दनाक अल्सर का कारण बनता है और लंबे समय में पेट में मौजूद रहे तो यह कैंसर का कारण बन जाता है. इसलिए हर इंसान को 2 केले रोज खाने चाहिए. रेगुलर केला खाने से इस बैक्टीरिया की गतिविधि कम होती है और आंत को एक कुदरती सुरक्षा परत बन जाती है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *