ये फूल बन सकता है सेहत की संजीवनी, वजन कम करने में भी सहायक, जानें कैसे?

Last Updated:

कमल का फूल सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एक संपूर्ण औषधीय पौधा भी है. इसके नियमित और सही उपयोग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है. तालाबों में खिला यह साधारण सा फूल, वास्तव में सेहत का खजाना छिपाए बैठा है. आइए जानते है इसके फायदे…

आपने कमल के फूल को तालाब में खिला हुआ जरूर देखा होगा. यह फूल न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि एक औषधीय पौधा भी है. कमल (Lotus) के हर हिस्से फूल, पत्ते, बीज और जड़ (कमल ककड़ी) में औषधीय गुण पाए जाते हैं.

कमल

लोकल 18 से बातचीत के दौरान वैद्य जमुना प्रसाद यादव बताते हैं कि आयुर्वेद में कमल का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. इसके फूलों से लेकर बीज तक, कमल के सभी हिस्से शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.

कलम

कमल का फूल: कमल के फूल में ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं. यह शरीर में बढ़ी हुई गर्मी को कम करता है. अगर किसी को नाक से खून आना या पित्त बढ़ना जैसी समस्या हो, तो कमल के फूल का रस या इसका काढ़ा बहुत फायदेमंद होता है.

कलम का बीज

कमल के बीज (मखाने जैसे): कमल के बीज, जिन्हें कमल गट्टा भी कहा जाता है, ऊर्जा का अच्छा स्रोत हैं. ये दिल को मजबूत बनाते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं. डायबिटीज और कमजोरी से परेशान लोगों के लिए यह बहुत लाभदायक होता है.

कमल

कमल की पत्तियां: कमल की पत्तियों का इस्तेमाल खून को साफ करने और वजन कम करने में किया जाता है. इसका काढ़ा बनाकर पीने से शरीर में मौजूद विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं. इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है.

कमल की जड़

कमल की जड़ (कमल ककड़ी): कमल की जड़ स्वाद में हल्की मीठी होती है और इसे सब्जी या सलाद के रूप में खाया जा सकता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करती है और एनीमिया (खून की कमी) में भी बहुत फायदेमंद होती है.

मानसिक

मानसिक शांति के लिए उपयोगी: कमल के फूल की खुशबू मन को शांति देती है. यह तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाती है. इसलिए आयुर्वेद में इसे मन को स्थिर और शांत रखने वाली औषधि भी कहा गया है. वैद्य की सलाह: वैद्य जमुना प्रसाद यादव कहते हैं कि कमल का उपयोग हमेशा सीमित मात्रा में और सही विधि से करना चाहिए. अगर किसी को एलर्जी या कोई गंभीर बीमारी है, तो पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ये फूल बन सकता है सेहत की संजीवनी, वजन कम करने में भी सहायक, जानें कैसे?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *