Last Updated:
ट्रंप ने विदेश यात्रा के दौरान जिससे मिलने की ख्वाहिश जाहिर की थी, वही तानाशाह उनकी आवाज सुनते ही बिदक गया है.
प्योंगयांग: डोनाल्ड ट्रंप विदेश यात्रा पर हैं. कई देशों से नाराजगी मोल लेने के बाद अब ट्रंप को बचे-खुचे दोस्तों की अहमियत समझ आ रही है. इस दौरान वो कुछ दुश्मनों को भी दोस्त बनाने भी निकले हैं. हालांकि, उन्हें कहीं से ज्यादा भाव मिल नहीं रहा है. हाल ही में ट्रंप ने जिससे मिलने की दिली ख्वाहिश जाहिर की थी, उसी तानाशाह ने जोरदार बेइज्जती कर डाली है. ट्रंप इनके पड़ोस में पहुंचे थे और इसी दौरान इस तानाशाह के देश से दनादन मिसाइलें दागी जाने लगीं. इस कांड के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एक तगड़ा मैसेज छुपा हुआ था.
Kim Jong Un ने कर दिया कांड
क्या है सीक्रेट मैसेज?
Trump को नहीं दिया भाव?
बता दें कि इससे पहले जब ट्रंप अमेरिका से विदेश यात्रा पर निकल रहे थे तब उन्होंने किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद फिर से जब ट्रंप जापान से दक्षिण कोरिया के लिए निकल रहे थे तब भी उन्होंने पत्रकारों के सामने कहा कि वो किम से मुलाकात करना चाहते हैं. हालांकि, उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर की ओर से ट्रंप की दिली इच्छा पर कोई रिएक्शन नहीं आया है.
.