Last Updated:
Winter Cow Care Tips: सर्दी से गाय को बचाने के लिए घर पर खास तरह का लड्डू तैयार कर सकते हैं. यह लड्डूे बेहद काम का है. इसके गाय का पाचन सही रहेगा, जिससे गाय को बीमारी छू नहीं सकेगी. जानें और…
Animal Care Tips: बुंदेलखंड में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है. अभी आने वाले दो-तीन हफ्तों तक मौसम ऐसे ही सर्द रहने का अनुमान है. मौसम विभाग का मानना है कि नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस लगातार बन रहे हैं. इससे ठंड के दौर चलते रहेंगे. उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग द्वारा स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की गई है. इंसानों को इससे बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है. साथ ही पालतू जानवर और पशुओं का भी बचाव करने के लिए कहा गया है.
पशुओं का सर्दियों से बचाव करना जरूरी
मध्य प्रदेश के एकमात्र गोकुल ग्राम सागर के प्रबंधक डॉ. राकेश गौतम बताते हैं कि सर्दियों में पशुपालकों को होशियार रहना चाहिए. जैसे ही सर्दी शुरू होती है तो पशुओं के लिए इस तरह की व्यवस्थाएं करके रखें कि वह ठंड से बचाव कर सकें. इनके लिए इस मौसम में अलग-अलग तरह की वैक्सीन भी लगाई जाती हैं. साथ ही कई तरह की बीमारियां भी होती हैं, इसके लिए कुछ देसी नुस्खा अपना सकते हैं. इसकी वजह से गाय-भैंस, बकरी, भेड़ जैसे पशु को ठंड से बचा सकते हैं.
इन चीजों को घर में जरूर रखें
गायों को ठंड से बचने के लिए देसी इलाज के रूप में अजवाइन, काली मिर्च, सौंफ सोंठ, काला नमक, गुड़ को मिक्स करके लड्डू बनाए जाते हैं. एक बार इन सभी चीजों को एक निश्चित अनुपात में मिलकर लड्डू बनाकर रख लेते हैं. फिर सुबह सब रोटी में भूसे में या अन्य किसी माध्यम से अपने जानवर को खिलाते रहें. इसकी वजह से उन्हें गर्माहट मिलती है सर्दी से बचाव होता है.
श्वसन और पाचन की समस्या से राहत
सर्दियों के दिनों में पाचन की समस्या भी जानवरों में सबसे अधिक देखी जाती है, लेकिन अगर इस तरह की चीजों को मिलाकर लड्डू बनाकर खिलाते हैं तो उनका पाचन ठीक रहता है. अगर पशु का पाचन ठीक रहता है तो वह हर तरह से स्वस्थ होता है. उसे किसी तरह की बीमारी की बहुत कम संभावना होती है.
इस तरह से घर पर बनाएं लड्डू
अगर कोई पशुपालक पाचन के लिए या फिर सर्दियों से बचाने के लिए घर पर लड्डू तैयार करना चाहता है तो उसके लिए 10 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम काली मिर्च, 10 ग्राम सौंफ, 10 ग्राम सौंठ, 50 ग्राम काला नमक ढाई सौ ग्राम गुड को मिलाकर 6 लड्डू बना सकता हैं. अगर पशु मालिक को ज्यादा मात्रा में लड्डू बनाने हैं तो इसी अनुपात में इन चीजों को मिलाकर लड्डू बनाकर डिब्बे में बनाकर रख ले और फिर जब तक सर्दी चल रही है तब तक खिलाते रहे. सुबह-शाम एक-एक लड्डू दे दे इसे चाहे श्वसन की समस्या हो या पाचन की समस्या हो उसमें काफी राहत मिलती है. पाचन अगर पशु का अच्छा होता है तो उसका पूरा स्वास्थ्य अच्छा होता है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.