इंसानों में ही नहीं कुत्तों को भी होती हड्डियों की ये बीमारी, आपके Pet में ये लक्षण दिखे तो तुरंत ले जाएं वेटरनरी के पास

Last Updated:

Arthritis Symptoms In Dogs: अब तक आपने इंसानों में अर्थराइटिस की बीमारी और इसके कारण होने वाली परेशानियों के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं आपके पेट डॉग को भी ये परेशानी हो सकती है. यदि आपके डॉग में ये 7 बदलाव दिख रहे हैं, तो बिल्कुल नजरअंदाज न करे.

Zoom

Arthritis Symptoms In Dogs: अर्थराइटिस हड्डियों में कमजोरी की विशेषता वाली बीमारी है, जो समय के साथ बढ़ती है. इंसानों में ये समस्या आमतौर पर बुढ़ापे में ज्यादा कॉमन है. लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि अर्थराइटिस की खतरनाक बीमारी कुत्तों में भी बहुत कॉमन.

ऐसे में यदि आप एक डॉग ऑनर हैं, तो ये लेख आपके लिए बहुत जरूरी है. डॉग बहुत ही ईमानदार और अपने मालिक को लेकर बहुत सेंसिटिव होते हैं. उनके आसपास हमेशा उछलते-कूदते रहते हैं. एक हेल्दी डॉग सीढ़ियों से दिन में आसानी से 100 बार भी ऊपर नीचे करते हुए नहीं थकता है. लेकिन हड्डियों की ये बीमारी उनके बर्ताव में अचानक से कई बदलाव ला देती है. बेजुबान जानवरों अपनी तकलीफों को जाहिर करने का तरीका नहीं जानते हैं. इसलिए इन लक्षणों पर नजर रखना बहुत जरूरी है-

कुत्तों में अर्थराइटिस की बीमारी
कुत्तो में गठिया को ऑस्टियोआर्थराइटिस भी कहा जाता है, आमतौर पर कई वर्षों में धीरे-धीरे बढ़ता है. यह बूढ़े कुत्तों में ज्यादा कॉमन है और आमतौर पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया के कारण होता है, जिससे जोड़ों में खराबी और हड्डियों के बीच घर्षण होता है. इन जोड़ों में बदलाव के कारण सूजन, जलन और बेचैनी हो सकती है. ठंडे मौसम में ये परेशानी ज्यादा ट्रिगर करती है, इसलिए मौसम का असर समझकर इन्हें नजरअंदाज करना आपके पेट डॉग के लिए घातक साबित हो सकता है.

PET DOG में इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
फीजिकल एक्टिविटी कम होना
खेलने में दिलचस्पी न लेना
बैठे या लेटे रहने पर उठने में कठिनाई
चलते समय लंगड़ाना
बैठने के तरीके में बदलाव
कूदने, सीढ़ियां चढ़ने या कार में चढ़ने-उतरने से कतराना
बार-बार सोना
दिनभर आलस में एक ही जगह बैठे रहना

तुरंत कराए जांच
यदि आपका पालतु कुत्ता खड़े होने, सीढ़ियां चढ़ने या कार से कूदने में परेशानी महसूस करता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. ये समझना कि आपका डॉग बिगड़ रहा है, उसकी हेल्थ प्रॉब्लम को गंभीर बना सकता है. ऐसी स्थिति में उसकी मदद करें. साथ ही इस बार में पशु चिकित्सक से बिना देरी जाकर मिले. एक्सपर्ट आपको देखभाल के सही तरीकों के बारे में बताने के साथ कुछ पेट के लिए जरूरी मेडिकेशन शुरू करने की सलाह दे सकते हैं.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

आपके Pet Dog में ये लक्षण दिखे तो तुरंत ले जाएं वेटरनरी के पास

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *