Last Updated:
Ranchi Gardening Expert: रांची के गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रभात के अनुसार केले के छिलकों से बना काला पानी पौधों के लिए लाभकारी है. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है और 7 दिन में तैयार होता है.
रांची: लोग अपने बगीचे या खेत में अच्छी फसल या फूल के लिए तरह-तरह के खाद का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत के बावजूद उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलता है. ऐसे में आपको इस काले पानी का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए, जो केवल 7 दिन में बनकर तैयार हो जाता है. आइये जानते हैं इसके बारे में..
काला पानी क्या है?
यह एक खाद वाटर होता है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट प्रभात बताते हैं कि इसके लिए आपको एक बड़ी बाल्टी लेनी है, जिसमें पानी भर देना है. जहां हर दिन दो-दो केले के छिलके डालते रहें या एक बार में ही 3 दर्जन केले के छिलके डाल दीजिए.
जानें कैसे बनाएं काला पानी?
एक हफ्ते के अंदर बाल्टी का पानी काला हो जाएगा, क्योंकि इसमें पोटेशियम और आयरन समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं. अब इस पानी को आप हर दिन थोड़ा सा पौधों में डाल सकते हैं. आप देखेंगे कि पानी इतना काला है कि लगेगा जैसे रंग डाल दिया है.
काला पानी का उपयोग
इस पानी को आप धान की फसल, फलदार पेड़, घर के बगीचे या छोटे पौधों में डाल सकते हैं. हर दिन 50 एमएल पानी ही डालना है.
काला पानी का असर
एक हफ्ते में ही आपको गजब का परिणाम देखने को मिलेगा. यदि किसी पौधे में फूल नहीं आ रहा है, नींबू के पौधे में नींबू नहीं आ रहा है, मिर्ची नहीं हो रही है या धान की फसल मर रही है, तो एक हफ्ते के अंदर ही आपका पौधा फलों से लद जाएगा.यह काला पानी बनाना सबसे आसान है और इसमें अधिक मेहनत भी नहीं लगती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.