Last Updated:
How To Remove Facial Hair: चेहरे के अनचाहे बाल को निकालने के लिए यदि आप लेजर और वैक्स का इस्तेमाल करती हैं, और हर बार इसके दर्द को महसूस करते हुए ये सोचती हैं कि क्या इसका पेनलेस तरीका कोई नहीं? तो ये लेख आपके लिए है. यहां हम आपको 100 साल पुराने लेकिन कारगर फेशियल हेयर रिवूमिंग उपायों को बता रहे हैं.
Remove Facial Hair At Home: चेहरे पर बाल होना कोई समस्या, बल्कि बहुत ही नेचुरल है. लेकिन फ्लोलेस स्किन के इस दौर में महिलाओं के लिए फेशियल हेयर किसी दिक्कत से कम नहीं. इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से लेकर लेजर और वैक्स जैसे दर्दनाक तरीकों को भी इस्तेमाल करने से नहीं बाज आती हैं.
हर महीने फेशियल हेयर हटाने के लिए यदि आप हजारों सैलून में दे रही हैं, तो ये यहां बताए उपाय आपके काफी सारे पैसों को बचा सकते हैं. भारतीय किचन आयुर्वेद हर्ब्स से भरा है. इसके सही तरह से इस्तेमाल से आप न सिर्फ अनचाहे बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट्स हटा सकते हैं, बल्कि स्किन को अंदर से पोषण देती है. खास बात ये है कि इन तरीकों को सैकड़ों सालों से आजमाया जा रहा है.
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू उपाय
गेहूं का आटा+ हल्दी+ घी
ये उपाय भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले नुस्खों में से एक है. इसमें आटा को हल्दी और घी मिलाकर गूंथ लिया जाता है और इससे तैयार लोई को चेहरे पर मला जाता है. ऐसा करने से महीन बाल और डेड सेल्स जड़ से साफ हो जाती है. बेहतर परिणामों के लिए इसे हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें.
बेसन और गुलाब जल
बेसन एक्सफोलिएटिंग गुणों के लिए जाना जाता है और गुलाब जल के साथ मिलाने पर यह बालों की ग्रोथ को धीमा कर देता है. इसके लिए बस एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेसन, 2 बड़े चम्मच गुलाब जल और 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें और अपनी उंगलियों और हथेली से हल्का रगड़ते हुए निकाले. हफ्ते में चार बार इसके यूज से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.
शहद और चीनी
चीनी एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है जो चेहरे के बालों के साथ डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. वहीं दूसरी ओर, शहद त्वचा को कोमलता से स्वस्थ और पोषित करता है, जिससे यह मिश्रण चेहरे के बालों को हटाने के लिए सबसे अच्छा है. ऐसे में एक बड़ा चम्मच शहद और दो बड़े चम्मच चीनी को एक बड़ा चम्मच पानी के साथ मिलाएं और मिश्रण को 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में तब तक पकाएं जब तक कि चीनी पिघल न जाए.अब इस पेस्ट को लगाकर गोलाकार गति में मालिश करें और पूरी तरह सूखने दें और अपनी उंगलियों से धीरे से चेहरे के बाल हटा दें.
पपीते में पपेन प्रचुर मात्रा में होता है, जो चेहरे के बालों को हटाता है और हल्दी चेहरे को स्वस्थ और सुंदर चमक प्रदान करती है. बालों को हटाने का यह घरेलू उपाय त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मसलकर पेस्ट बना लें. इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जहां अनचाहे बाल उग रहे हों, वहां लगाएं और कुछ मिनट तक मालिश करें. चेहरे के बालों को हटाने के लिए इसे हफ्ते में दो बार दोहराएं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.