फसल बर्बाद कर सकती है आपकी ये 1 गलती! एक्सपर्ट ने बताया धान काटने का सही समय

Last Updated:

Paddy Crop Harvesting: कुछ फसलें पक तो रही है लेकिन उसमें रोग और कीट का प्रकोप भी लग रहा है. ऊपर से बारिश भी बार-बार दस्तक दे रही है. ऐसे में किसान भाइयों को अपनी फसल काटने का सही समय क्या है और इसे कैसे कर सकते हैं. ये जानना भी जरूरी है. जानिए किसान को किन-किन बातों को ध्यान रखना चाहिए.

Paddy Crop Harvesting: तीन महीने की मेहनत के बाद धान की फसल पककर तैयार हो गई. लेकिन ये फसल कम अवधि वाली धान की फसल है. इसमें कुछ वैरायटी कटने के लिए तैयार है, तो कुछ अभी मिल्किंग स्टेज पर है. कुछ फसलें पक तो रही है लेकिन उसमें रोग और कीट का प्रकोप भी लग रहा है. ऊपर से बारिश भी बार-बार दस्तक दे रही है. ऐसे में किसान भाइयों को अपनी फसल काटने का सही समय क्या है और इसे कैसे कर सकते हैं ये जानना भी जरूरी है. ऐसे में लोकल18 ने उन्नत किसान भक्त प्रहलाद राहंगडाले से बातचीत की, जानिए उन्होंने किसान भाइयों को क्या सलाह दी है.

ये है सही समय धान की कटाई
अगर आप धान की कटाई समय से पहले या बाद करते हैं, तो दोनों सूरतों में ही नुकसान तय है. ऐसे में एक सवाल उठता है कि धान की कटाई कब करें. तब भक्त प्रहलाद राहंगडाले बताते हैं कि धान की पत्तियां पीली न पड़ जाए तब तक धान नहीं काटना चाहिए. वहीं, बालियां भी पककर पीली हो और वह गर्दन से झुक जाए, तो आप धान की कटाई कर सकते हैं. इसमें भी आप धान की बालियों को हाथ में मसलकर देखें और चावल के दाने परिपक्व नजर आए, तो उत्पादन अच्छा हो सकता है. लेकिन चावल के दूधिया नहीं दिखता है, तो तीन से चार दिन तक आप इंतजार कर सकते हैं.

मौसम, सिंचाई और जल निकासी का रखें ध्यान
मौसम को देखते हुए हल्की सिंचाई करें. आप अपने इलाके के कृषि अधिकारी से संपर्क कर मौसम की स्थित और बारिश के अनुमान के मुताबिक ही सिंचाई करें. वैसे फसल के अंतिम दौर में ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं होती है. हालांकि, खेत में नमी का होना जरूरी है. ऐसे में हल्की सिंचाई करनी चाहिए. वहीं, अगर बारिश की आशंका है तो तत्काल जल निकासी की व्यवस्था बना लें. ताकि जलभराव से फसल पर कीट और रोगों का प्रकोप न बढ़ें.

रोग कीट से कैसे बचाएं फसल 
धान के खेत जब तैयार होने वाले हो, तब धान के खेत में कीट और रोगों का लगना समझ नहीं आता है. ऐसे में फसल पर नजर न रखे, तब रोग और कीट का बड़ा असर दिखने पर ही किसान को समझ आता है और तब तक नियंत्रण की स्थिति दूर हो जाती है. ऐसे में किसान भाई को नुकसान हो जाता है. ऐसे में किसान भाइयों को हल्के लक्षण भी दिख जाए तो एक्सपर्ट से सलाह लेकर रोग और कीट का उचित प्रबंधन कर लें.

अगर फसल कट गई, तो देरी करें कटाई
अगर आपकी फसल कटने के लिए तैयार है, तो तुरंत फसल की कटाई मजदूरों से या फिर रीपर की मदद से कर लें. अगर आप देरी करेंगे, तो धान के बीज जमीन पर गिरना शुरू हो जाएंगे. वहीं, कीट का भी खतरा बना रहता है. ऐसे में किसान भाई सही समय पर ही धान की कटाई करना चाहिए.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

फसल बर्बाद कर सकती है आपकी ये 1 गलती! एक्सपर्ट ने बताया धान काटने का सही समय

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *