हरियाणा में धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा का तीसरा दिन: फरीदाबाद से पलवल की ओर रवाना; कल रात CM सैनी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर से मिलने पहुंचे – Faridabad News

फरीदाबाद के सीकरी गांव में पदयात्रा का रात्रि ठहराव था। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धीरेंद्र शास्त्री से मिलने पहुंचे।

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का आज (10 नवंबर) हरियाणा में तीसरा दिन है। यह यात्रा सुबह 8 बजे फरीदाबाद के सीकरी गांव से शुरू हो गई है। दोपहर में पृथला में भोजन के लिए रुकेगी।

.

इसके बाद, यात्रा पलवल जिले में प्रवेश करेगी, जहां पलवल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात्रि विश्राम होगा। कल रात को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीकरी गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की।

उधर, पदयात्रा के दूसरे दिन धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि हिंदुओं भारतीय सेना को पैसा दान करों, जिससे ज्यादा से ज्यादा गोला बारूद आ सके और पाकिस्तान को उड़ाया जा सके। देश मे क्रांति होने वाली है। धर्म विरोधी ताकतें देश को बर्बाद करती हैं।

9 नवंबर की रात को फरीदाबाद के सीकरी गांव में

अब जानिए पिछले 2 दिन में यात्रा में क्या हुआ….

पहले दिन 10 किलोमीटर चली यात्रा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा पहले दिन करीब 10 किलोमीटर चली थी। पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई थी। शनिवार को यात्रा ने अरावली के मांगर कट से फरीदाबाद में प्रवेश किया। यहां केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने यात्रा का स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं। सभी को एक ही धागे में पिरोना चाहते हैं।”

यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर से बात की। दोपहर के भोजन के बाद WWE रेसलर दलीप राणा उर्फ ग्रेट खली यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री, खली का हाथ पकड़कर चले।

पदयात्रा में ग्रेट खली का हाथ पकड़कर चलते धीरेंद्र शास्त्री।

पदयात्रा में ग्रेट खली का हाथ पकड़कर चलते धीरेंद्र शास्त्री।

दूसरे दिन 15 किलोमीटर चली यात्रा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा दूसरे दिन करीब 15 किलोमीटर चली। यात्रा सुबह 8 बजे फरीदाबाद के दशहरा ग्राउंड से शुरू हुई। इस दौरान उनके साथ कथावाचक अनिरुद्धाचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने भगवा ध्वज फहराकर सनातन के जयकारे लगाए। सीकरी गांव के शगुन गार्डन में यात्रा का रात्रि ठहराव हुआ।

यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर धीरेंद्र शास्त्री की ओर बढ़ रहे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने उसे अपने पास बुलाया। उसने बाबा को बताया कि वह भक्त है। वहीं कुछ युवक धीरेंद्र शास्त्री को देखने के लिए क्रेन पर चढ़ गए। इसके बाद शास्त्री ने माइक से युवकों को कहा कि ऊपर हाईटेंशन तार है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *