जमकर चले लात-घूंसे और लाठियां, पत्थरबाजी भी फेंके: इंदौर में भाजपा के दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े; कई गाड़ियों में तोड़फोड़ – Indore News

इंदौर में शुक्रवार रात 2 पक्षों में विवाद हो गया।

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में शुक्रवार रात को दो भाजपा नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठियां चली और पत्थरबाजी भी हुई। इस बवाल के दौरान कुछ गाड़ियां टूट-फूट गई। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

.

विवाद की शुरुआत होर्डिंग लगाने के दौरान हुई। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नितेश चौहान के यहां भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ से जुडे़ कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इधर, दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

दोनों पक्षों में जमकर झूमाझटकी हुई।

रास्ते से हटने को कहा तो बनी विवाद की स्थिति छत्रीपुरा इलाके के बियाबानी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नितेश चौहान निजी प्रोग्राम को लेकर होर्डिंग लगा रहे थे। इस दौरान वहां से विक्की बैस नाम के युवक का निकलना हुआ। इसी समय यहां से एक ट्रक भी निकल रहा था। जिसके कारण विक्की को निकलने की जगह नहीं मिली। इस पर उसने नितेश और उसके साथियों को रास्ते से हटने के लिए कहा था।

इस दौरान दोनों की कहासुनी हो गई। नितेश के साथी ने विक्की को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विक्की के समर्थक इकट्‌ठा होकर नितेश के यहां पहुंचे और मारपीट करने लगे।

जमकर हुई पत्थरबाजी, लाठियां भी चली इस दौरान दोनों के समर्थक सड़क पर इकट्‌ठा हो गए। लाठियां लेकर एक-दूसरे को मारने लगे। मौके पर सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। भीड़ ने भागने के दौरान गंगा पांडे के घर और होटल के यहां पत्थर फेंके गए। जिसमें उनके यहां बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच फूट गए।

नितेश चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के समर्थक हैं। वहीं विक्की और उससे जुडे़ लोग एकलव्य गौड़ से जुडे़ हैं, जो भाजपा विधायक मालिनी गौड़ का बेटा है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *