Office Wear में ये Trending Cotton Suits मचा रहे हैं धूम, देंगे आपको Elegant Look

लड़कियां ऑफिस के लिए अपना लुक प्रोफेशनल, कम्फर्टेबल और स्टाइलिश बनाने के लिए ना जाने कितने पापड़ बेलती है। ऑफिस आउटफिट का चयन करते समय काफी सोचना पड़ता है कैसी आउटफिट चुनें। गर्मियों का मौसम शुरु होने वाला है और इस मौसम में खुद को कम्फर्टेबल रखने के लिए सबसे बढ़िया कॉटन का फैब्रिक माना जाता है। अगर आप ऑफिस के लिए आउटफिट चुन रही हैं तो ऐसे कॉटन सूट को चुने सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। कॉटन फैब्रिक न सिर्फ आपकी स्किन के लिए आरामदायक होता है बल्कि पूरे दिन की भागदौड़ में भी आपको फ्रेश महसूस कराएगा। मार्केट में मिलने वाले कॉटन सूट के कई ऐसे लेटेस्ट डिजाइन उपलब्ध हैं जो ऑफिस के माहौल के हिसाब से आपके लिए एकदम बढ़िया है। अगर आप भी ऑफिस में दिखना चाहती हैं तो स्टाइलिश डिजाइन वाले ये सूट जरुर ट्राई करें। 
फ्लोरल कॉटन सूट डिजाइन
अगर आप ऑफिस में सिंपल और क्लासी दिखना चाहती हैं, तो आप फ्लोरल डिजाइन वाले सूट खरीद सकती हैं। इस तरह के सूट आप ऑफिस के साथ-साथ छोटे-मोटे फंक्शन में भी पहन लिया। हल्के पेस्टल या सॉफ्ट कलर्स के सूट्स ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। 
A लाइन कुर्ता विथ ट्राउजर
ऑफिस जाने वाली लड़कियों के लिए ए-लाइन कुर्ता के डिजाइन सबसे बेस्ट है। यह आउटफिट लगभग हर तरह की बॉडी शेप पर खूबसूरती से जंचता है। इसका सेल्फ-डिजाइन फैब्रिक बिना भारी प्रिंट या ज्यादा कढ़ाई के भी इसे आकर्षक और एलिगेंट लुक देता है। ट्राउज़र के साथ पहनने पर यह और भी ज्यादा मॉडर्न और स्मार्ट दिखाई देता है। आप इसे ब्लॉक हील्स या सिंपल फ्लैट्स के साथ पेयर करके स्टाइलिश अंदाज़ में कैरी कर सकती हैं।
एथनिक प्रिंटेड कॉटन सूट
यदि आप अपने ऑफिस लुक में थोड़ा ट्रेडिशनल टच चाहती हैं, तो एथनिक प्रिंटेड कॉटन सूट सबसे बढ़िया लगते हैं। छोटे-छोटे प्रिंट्स वाले कुर्ता आंखों को सुकून देते हैं। इसके साथ ही आप सिल्वर ज्वेलरी या  छोटी स्टड इयररिंग्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस में सेमी-फॉर्मल डे के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *