दिवाली करीब आते ही देशभर में प्रदूषण का लेवल तेजी से बढ़ने लगता है. खासकर उत्तर भारत में आतिशबाज़ी, पराली जलाने और सर्दी की शुरुआत के कारण हवा की क्वालिटी बहुत खराब हो जाती है. इससे सांस लेना मुश्किल हो सकता है. ऐसे में अगर आप एयर प्यूरीफायर खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह बिल्कुल सही समय है. इस समय Amazon की दिवाली सेल में कई बेहतरीन एयर प्यूरीफायर पर शानदार डिस्काउंट मिल रहे हैं. नीचे कुछ टॉप ऑप्शंस दिए गए हैं.
Sharp Air Purifier FP-JA30M-B- ये एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन है, जो 250 sq. ft. तक के कमरे के लिए परफेक्ट है. इसमें Plasmacluster तकनीक है, जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म कर त्वचा की नमी भी बनाए रखती है. HEPA और कार्बन फिल्टर के साथ यह 99.97% एलर्जन को ट्रैप करता है. इसमें Haze और Auto मोड, डस्ट सेंसर और साइलेंट ऑपरेशन भी है. इसकी कीमत ₹6,500 है.
Qubo Smart Air Purifier Q400- ये 4-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम (Pre-Filter, HEPA H13, Activated Carbon, Nano-Silver Coating) के साथ आता है. यह धूल, धुआं, परागकण और PM2.5 प्रदूषकों को प्रभावी ढंग से हटाता है. इसमें Auto, Manual, Sleep और QSensAI मोड दिए गए हैं. Alexa और Google Assistant सपोर्ट के साथ इसे ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है. CADR 300 m³/h है और 400 sq. ft. तक के कमरे को साफ कर सकता है. कीमत ₹8,290 है.
Honeywell Air Touch V1- यह एयर प्यूरीफायर धुआं, धूल, बैक्टीरिया, वायरस और पालतू जानवरों से सुरक्षा देता है. 99.99% एलर्जन और PM2.5-10 प्रदूषकों को हटाने में सक्षम है. इसमें 3-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम और 152 m³/h CADR है, जो 235 sq. ft. तक का कमरा 12 मिनट में साफ करता है. इसका प्राइस ₹4,998 है. यह काफी शांत (29dB) और आसान टच कंट्रोल के साथ आता है.
Eureka Forbes Air Purifier 355- इस एयर प्यूरीफायर में Surround 360° Air Intake Technology दी गई है, जो हर दिशा से धूल, बैक्टीरिया, एलर्जन और बदबू को दूर करती है. इसमें 4-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम है. प्री-फिल्टर, एक्टिवेटेड कार्बन, HEPA H13 और प्लाज़्मा फिल्टर. यह 0.1μm तक के 99.97% कण हटाने में सक्षम है. 355 m³/hr CADR के साथ यह 480 sq. ft. तक के एरिया को सिर्फ 10 मिनट में साफ करता है. इसकी कीमत ₹9,999 है.
.